फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   First time Students gets parcel scheme in advance JEE exam

जेईई एडवांस की परीक्षा में छात्रों को पहली बार पार्सल स्कीम का लाभ

Mon, 23 May 2016 06:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 23 May 2016 06:15 AM IST
विज्ञापन
First time Students gets parcel scheme in advance JEE exam
फाइल फोटो: परीक्षा देते विद्यार्थी - फोटो : PTI
देशभर के आईआईटी में दाखिले के लिए रविवार को जेईई एडवांस की परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें करीब दो लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। छात्रों का कहना था कि पेपर पाठ्यक्रम से ही आया था। दो चरणों में चली परीक्षा के पहले पेपर में छात्रों को गणित के सवालों ने उलझाया। हालांकि दूसरा पेपर अधिक मुश्किल नहीं था। खास बात यह है कि छात्रों को पहली बार पार्सल स्कीम का लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन


जेईई एडवांस की परीक्षा दो चरणों में आयोजित हुई। पहले चरण की परीक्षा सुबह नौ से 12 बजे और दूसरी दोपहर दो से पांच बजे के बीच चलेगी। पहले चरण की परीक्षा 186 अंक की और दूसरी परीक्षा भी 186 अंक की थी। पार्ट वन और पार्ट टू को तीन-तीन सेक्शन में बांटा गया था। इर सेक्शन में 18 प्रश्न थे। छात्रों के मुताबिक, पेपर पाठ्यक्रम पर आधारित था, लेकिन पहले पेपर में गणित के सवालों ने थोड़ा उलझाया। हालांकि पार्सल स्कीम के चलते राहत भी रहेगी। छात्रों के मुताबिक, पहले एक पार्ट के यदि चार सवाल होते थे तो उसमें से कोई एक भी गलत जवाब लिख दिया तो सारे नंबर कट जाते थे।
विज्ञापन


हालांकि इस बार पार्सल स्कीम के चलते यदि किसी पार्ट के चार सवाल में से एक सवाल भी सही लिखा तो उसके नंबर मिलेंगे। हालांकि यदि एक सही और एक गलत जवाब दिया तो गलत जवाब देने पर दो अंक काट लिए जाएंगे। नकल पर सख्ती करने के चलते इस बार छात्रों को जूते भी क्लासरूम से बाहर उतरवा लिए गए। छात्रों को पानी की बोतल ले जाने की मनाही थी। इसके अलावा फुलबाजू की शर्ट, बड़े बटन,ईयररिंग के अलावा इलेक्ट्रिक गजट्स पर भी रोक रही। बता दें कि जेईई मेन्स की परीक्षा में 11 लाख 94 हजार 938 छात्रों में से दो लाख छात्रों ने जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed