{"_id":"56df5f0e4f1c1b1c038b456a","slug":"first-solar-eclipse-of-the-year-begins","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्य ग्रहण शुरू, देश के कुछ हिस्सों में दिखी आंशिक खगोलीय घटना","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सूर्य ग्रहण शुरू, देश के कुछ हिस्सों में दिखी आंशिक खगोलीय घटना
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 09 Mar 2016 12:13 PM IST
सार
- करीब पांच घंटे 15 मिनट तक रहा सूर्यग्रहण
- देश के कुछ हिस्सों में केवल आंशिक ग्रहण दिखाई पड़ा
विज्ञापन
सूर्य ग्रहण (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल का पहला सूर्यग्रहण खत्म हो चुका है। यह करीब पांच घंटे 15 मिनट तक रहा। इसका समय प्रातः 4:44 से 10:04 बजे तक रहा। हालांकि भारत में लोग पूर्ण सूर्य ग्रहण के अद्भुत नजारे को नहीं देख पाए। देश के कुछ हिस्सों में केवल आंशिक ग्रहण दिखाई पड़ा।
विज्ञापन
ग्रहण के कारण सूतक के चलते देशभर के मंदिरों को बंद कर दिया गया था और सूतक समाप्त होने के बाद ही मदिरों के कपाट खोले गए।
कोलकाता के एमपी बिड़ला तारामंडल के निदेशक डॉ. देबीप्रसाद दुआरी ने बताया कि पूर्ण सूर्य ग्रहण बहुत ही छोटे हिस्से में दिखाई पड़ा। हिंद महासागर से सुमात्रा, बोरनियो जैसे कुछ पूर्वी एशियाई देश और ऑस्ट्रेलिया के कुछ द्वीप से यह नजारा दिखाई दिया।
विज्ञापन
प्रशांत महासागर के मध्य तक इस खगोलीय घटना की झलक दिखी। हालांकि इस इलाके के पास कोई देश नहीं है। इस मामले में भारत के लोग उतने भाग्यशाली नहीं हैं। यहां पर कुछ हिस्से में आंशिक सूर्य ग्रहण देखा गया।
विज्ञापन