फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   first picture of Rahul Gandhi came from Kailash Mansarovar Yatra

राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा का कांग्रेस ने जारी किया ब्योरा, 7 घंटे में 34 किलोमीटर चले

Fri, 07 Sep 2018 07:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 07 Sep 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
first picture of Rahul Gandhi came from Kailash Mansarovar Yatra
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (फोटो साभार : @INCIndia)

बीजेपी के कुछ नेताओं द्वारा राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा पर सवाल उठाए जाने के बाद कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से राहुल गांधी की तस्वीर के साथ उनकी यात्रा का ब्योरा सोशल मीडिया में जारी किया है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने अपन ट्विटर हैंडल में ट्वीट कर राहुल गांधी की यात्रा की जानकारी देते हुए पहली बार राहुल की कुछ तस्वीरें और आंकड़े जारी किए हैं। कांग्रेस की ओर से शेयर किए गए आंकड़ों में बताया गया है कि राहुल अब तक 46,000 कदम चलते हुए लगभग 34 किलोमीटर की यात्रा पैदल चलकर पूरी कर चुके हैं। यह यात्रा उन्होंने 463 मिनट (करीब 7 घंटे) में पूरी की। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने कहा कि नफरत की बात करने वालों को पीछे छोड़ते हुए राहुल गांधी ने कैलाश यात्रा के दौरान अच्छी गति स्थापित की। कैलाश मानसरोवर यात्रा के संबंध में शुक्रवार को राहुल गांधी की कुछ तस्वीरें पहली बार सामने आईं हैं। तस्वीरों में राहुल गांधी टोपी, चश्मा, जींस और जैकेट पहने हुए हैं। एक फोटो में उनके साथ एक युवक नजर आ रहा है। वहीं, दो अन्य फोटो में वह महिला तीर्थयात्रियों के साथ हैं। राहुल गांधी यात्रा पर बीते 31 अगस्त को गए थे और 12 सितंबर को वापस नई दिल्ली लौटेंगे। आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों 12 दिवसीय कैलाश मानसरोवर यात्रा पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक चुनाव के दौरान की थी मानसरोवर यात्रा पर जाने की घोषणा 
राहुल गांधी ने बीते अप्रैल में कर्नाटक चुनाव के दौरान कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने की घोषणा की थी। राहुल ने कहा था कि कुछ दिन पहले जब हम कर्नाटक आ रहे थे तो हमारा प्लेन अचानक किसी खराबी की वजह से 8000 फीट नीचे आ गया, मुझे लगा कि गाड़ी गई। उसी वक्त मैंने कैलाश मानसरोवर जाने का तय कर लिया था।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कई मौकों पर खुद को शिवभक्त बता चुके हैं। राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक वीडियो शेयर कर कहा कि ‘‘शिव ही ब्रह्मांड हैं।’’ उन्होंने ट्विटर पर 18 सेकेंड का वीडियो का शेयर किया है। इसके अलावा वहां से उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं जिनमें वह दूसरे तीर्थयात्रियों से बात करते और उनके साथ फोटो खिंचवाते देखे जा सकते हैं। 

राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के इस वीडियो को भी फोटोशॉप बताया है। गिरिराज ने लिखा, 'ये तो फोटोशॉप है ...छड़ी की परछाईं गायब है।'
 

बीजेपी के कुछ नेताओं और सोशल मीडिया पर यूजर्स द्वारा राहुल गांधी की यात्रा पर सवाल उठाने के बाद कांग्रेस पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से राहुल गांधी की तस्वीर के साथ उनकी यात्रा का ब्योरा शेयर किया। कांग्रेस ने कहा, 'नफरत की बात करने वालों को पीछे छोड़ते हुए राहुल गांधी ने कैलास यात्रा के दौरान अच्छी गति स्थापित की।' 
 



इससे पहले गुरुवार को भी राहुल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर साझा की थी। जिसपर उन्होंने लिखा था कि विशालकाय पर्वत की शरण में आना सौभाग्य की बात है। जब राहुल कैलाश मानसरोवर की यात्रा के दौरान पर्वतों, झीलों, तालाबों की तस्वीरें साझा कर रहे थे तो कई लोगों ने उनकी यात्रा पर सवाल उठा दिए थे। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने पूछा था कि क्या राहुल सच में तीर्थयात्रा पर गए हैं। कुछ लोगों का कहना था कि वह इंटरनेट से तस्वीरें डाउनलोड करके साझा कर रहे हैं।


बता दें कि पहले भी अफवाह उड़ी कि राहुल ने काठमांडू के होटल में नॉन-वेज खाना खाया। जिस पर होटल ने सफाई दी और इन्हें गलत बताया। राहुल ने 5 अगस्त को ट्वीट कर राक्षसताल के फोटो अपलोड किए। राक्षसताल कैलाश मानसरोवर के रास्तें में पड़ने वाली एक झील है। कुछ ट्विटर यूजर्स ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने राक्षसताल की तस्वीरें इंटरनेट से ली हैं।

अपनी कैलाश यात्रा पर राहुल ने कहा था कि कैलाश जिसे बुलाता है वही जाता है। उन्होंने ट्वीट कर कहा था, एक आदमी कैलाश तभी जाता है, 'जब वहां से उसके लिए बुलावा आता है। मैं इस मौके को पाकर बहुत खुश हूं और सक्षम हूं कि इस यात्रा के दौरान जो देख रहा हूं उसे आपके साथ साझा कर रहा हूं।' दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा था, 'मानसरोवर का पानी बहुत ही शांत है। वह सब कुछ दे देते हैं और कुछ खोते भी नहीं हैं। कोई भी उनसे पी सकता है। यहां कोई नफरत नहीं है। यही वजह है कि हम भारत के इस जल की पूजा करते हैं।'

राहुल गांधी गत 31 अगस्त को इस यात्रा के लिए नेपाल रवाना हुए थे जहां से उन्होंने कैलाश के लिए प्रस्थान किया था। गौरतलब है कि 26 अप्रैल को कर्नाटक की यात्रा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष के विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण विमान तेजी से नीचे आने लगा था, हालांकि फिर पायलट ने विमान संभाल लिया था और सुरक्षित नीचे उतारा था। इसके तीन दिन बाद 29 अप्रैल को गांधी ने एक रैली के दौरान कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने की घोषणा की थी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed