फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   First lunar eclipse of 2018: Moon will become blue this time

31 जनवरी को होगा 2018 का पहला ग्रहण, नीला दिखेगा चांद

Tue, 30 Jan 2018 12:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 30 Jan 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
First lunar eclipse of 2018: Moon will become blue this time

साल का पहला चंद्रग्रहण 31 जनवरी को होगा और खास बात है कि चांद इस बार 14 फीसदी ज्यादा चमकीला होगा। इतना ही नहीं साल का पहला और आखिरी नीला चांद इसी मौके पर दिखेगा। इससे पहले पिछले साल दिसंबर में नीला चांद दिखा था।

विज्ञापन


अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि इस बार फिर सूपर ब्लू मून दिखाई देगा। इस चंद्रग्रहण का नाम सूपरमून इसलिए रखा गया है ,क्योंकि इससे जुड़े कई खास अवसर सामने आ रहे हैं। नासा के वैज्ञानिक गार्डन ने कहा कि जब चांद पृथ्वी की छाया में छिप जाएगा तो उस वक्त वह लाल हो जाता है।
विज्ञापन


पहला यह कि चांद धरती के सबसे ज्यादा पास होगा। दूसरा ये की चांद 14 फीसदी से ज्यादा चमकीला होगा और तीसरा यह कि इस बार एक महीने में दो पूर्णिमा होंगी। इस अद्भुत नजारे को देश के किसी भी कोने से देखा जा सकेगा। ग्रहण से जुड़ी एक और खास बात है कि इस ग्रहण को कोरी आखों से देखा जा सकेगा और इससे कोई नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक  शाम पांच बजकर 18 मिनट से आरंभ होकर रात आठ बजकर 42 मिनट पर समाप्त होगा। चंद्रमा शाम छह बजकर 21 मिनट से रात सात बजकर 38 मिनट तक पूरी तरह से पृथ्वी की छाया से ढका रहेगा। इलाहाबाद में चंद्रमा शाम पांच बजकर 40 मिनट पर पूर्ण ग्रहण की अवस्था में उदय होगा जो कि लाल रंग का दिखायी देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed