{"_id":"634bef2b8876e420347d4114","slug":"first-indigenously-manufactured-aluminium-freight-train-rake-inducted-in-railways","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Railways: देश में पहली बार बनी एल्युमिनियम रैक वाली मालगाड़ी, रेल मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indian Railways: देश में पहली बार बनी एल्युमिनियम रैक वाली मालगाड़ी, रेल मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
Sun, 16 Oct 2022 05:17 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 16 Oct 2022 05:17 PM IST
सार
रेलवे ने कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हरी झंडी दिखाकर इस मालगाड़ी को रवाना किया है। मौजूदा स्टील रैक की तुलना में एल्युमिनियम रैक 180 टन हल्के हैं, जिसके परिणाम स्वरूप समान दूरी के लिए गति में वृद्धि होगी, साथ ही कम बिजली की भी खपत होगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को स्वदेश निर्मित एल्युमीनियम रैक वाली मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह देश की पहली ऐसी मालगाड़ी है जिसके सभी डिब्बे एल्युमिनियम से बनाए गए हैं। रेलवे ने एक बयान में बताया कि इस मालगाड़ी को बेस्को लिमिटेड वैगन डिविजन और हिंडाल्को के सहयोग से बनाया गया है।
रेलवे के मुताबिक, नए एल्युमिनियम रैक के सुपर स्ट्रक्चर पर कोई वेल्डिंग नहीं है। ये पूरी तरहसे लॉक बोल्टेड हैं। एल्युमिनियम रैक की खासियत ये है कि ये सामान्य स्टील रैक से 3.25 टन हल्के हैं और 180 टन अतिरिक्त भार ढो सकते हैं। एल्युमिनिमय रैक ईंधन की बचत करेगा और कार्बन उत्सर्जन भी कम होगा।
रेलवे ने कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हरी झंडी दिखाकर इस मालगाड़ी को रवाना किया है। मौजूदा स्टील रैक की तुलना में एल्युमिनियम रैक 180 टन हल्के हैं, जिसके परिणाम स्वरूप समान दूरी के लिए गति में वृद्धि होगी, साथ ही कम बिजली की भी खपत होगी।
विज्ञापन
एक एल्युमिनियम रैक अपने सेवाकाल में करीब 14,500 टन कम कार्बल उत्सर्जन करेगा। इन एल्युमिनियम रैक की रीसेल वैल्यू 80 फीसदी है। ये रैक सामान्य स्टील रैक से 35 फीसदी महंगे हैं, क्योंकि इसका पूरा स्ट्रक्चर एल्युमिनियम का है। एल्युमिनियम रैक की उम्र भी स्टील रैक से दस साल ज्यादा है और इसकी मेंटनेंस कॉस्ट भी कम है, क्योंकि इसमें जंग और घर्षण के लिए ज्यादा प्रतिरोधी क्षमता है।