{"_id":"67f41430d23f6906cf0d0b5a","slug":"first-digital-threat-report-released-to-enhance-cyber-security-of-banking-financial-services-insurance-secto-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"IT: बीएफएसआई क्षेत्र की साइबर सुरक्षा बढ़ाने के लिए पहली डिजिटल खतरा रिपोर्ट जारी, उभरते जोखिमों की होगी पहचान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
IT: बीएफएसआई क्षेत्र की साइबर सुरक्षा बढ़ाने के लिए पहली डिजिटल खतरा रिपोर्ट जारी, उभरते जोखिमों की होगी पहचान
Mon, 07 Apr 2025 11:36 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पवन पांडेय
Updated Mon, 07 Apr 2025 11:36 PM IST
सार
First Digital Threat Report: बैंकिंग, वित्तीय सेवा, बीमा क्षेत्र की साइबर सुरक्षा बढ़ाने के लिए पहली डिजिटल खतरा रिपोर्ट जारी की गई है। इससे उभरते जोखिमों की पहचान की, दीर्घकालिक लचीलापन अपनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय आईटी मंत्री
- फोटो : ANI
विस्तार
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (बीएफएसआई) क्षेत्र के लिए डिजिटल खतरा रिपोर्ट 2024 लॉन्च की है। अपनी तरह की इस पहली रिपोर्ट में मौजूदा और उभरते साइबर खतरों और बचाव रणनीतियों का विस्तृत विश्लेषण दिया गया है। इससे दीर्घकालिक साइबर सुरक्षा लचीलेपन को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें - AI Mission: भारत एआई मिशन को मिलेगा नया रूप, वैष्णव बोले- अगले कुछ हफ्तों में शॉर्टलिस्ट होगी एलएलएम टीमें
रिपोर्ट तैयार करने में इन कंपनियों का अहम सहयोग
डिजिटल खतरा रिपोर्ट तैयार करने में सीईआरटी-इन, सीएसआईआरटी-फिन और वैश्विक साइबर सुरक्षा कंपनी एसआईएसए ने अहम सहयोग किया। रिपोर्ट जारी होने के मौके पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव आईएएस एस कृष्णन ने वित्तीय क्षेत्र के तेजी से डिजिटल होने से जुड़े बढ़ते साइबर जोखिमों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, एक एकल साइबर हमले के प्रणालीगत नतीजे हो सकते हैं, जो प्रारंभिक लक्ष्य से परे कई संस्थाओं को प्रभावित कर सकते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Telangana: 'हैदराबाद भूमि मुद्दे पर झूठ फैलाने के लिए AI-जनरेटेड सामग्री का हुआ इस्तेमाल', HC में बोली सरकार
'सामूहिक साइबर सुरक्षा रणनीति बनाने में बनाएगी सक्षम'
उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर समन्वित साइबर सुरक्षा प्रयासों की तत्काल आवश्यकता को रेखांकित करता है। यह रिपोर्ट बीएफएसआई संगठनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, वित्तीय स्थिरता जोखिमों को कम करने और साइबर हमलों का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए एक सामूहिक साइबर सुरक्षा रणनीति बनाने में सक्षम बनाएगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन