{"_id":"574810134f1c1b2f2d6929d3","slug":"first-bullet-train-to-run-in-india-by-2023-says-prabhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभु ने जताया भरोसा: 2023 में चलेगी पहली बुलेट ट्रेन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
प्रभु ने जताया भरोसा: 2023 में चलेगी पहली बुलेट ट्रेन
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Fri, 27 May 2016 02:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने 2023 में पहली बुलेट ट्रेन चलाने का भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि हमने इस प्रोजेक्ट के चरणों के बारे पहले ही बात कर ली है और यह भारतीय उपमहाद्वीप में नये युग की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
पहली बुलेट ट्रेन मुम्बई से अहमदाबाद के बीच 508 किमी के लिए चलेगी जो दो घण्टे में अपना सफर तय करेगी। इसकी अधिकतम रफ्तार 350 किमी और सामान्य रफ्तार 320 किमी होगी। मुम्बई-अहमदाबाद के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन में बैठे यात्री समुद्र के अन्दर से यात्रा करने का रोमांच भी महसूस कर सकेंगे।
विज्ञापन
मुम्बई-अहमदाबाद के बीच 508 किमी की दूरी तय करने वाली बुलेट ट्रेन में 21 किमी का सुरंग समुद्र के अन्दर है। 97,636 करोड़ लागत वाले इस प्रोजेक्ट में 81 फीसदी पैसा लोन द्वारा जापान से लिया जाएगा। यह लोन 50 वर्षों के लिए 0.1 फीसदी के वार्षिक ब्याज के साथ 15 वर्ष के अधिस्थगन पर मिलेगा।
विज्ञापन