फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   first batch of 3 mh-60R multi role helicopters to arrive in mid-July for indian navy mh-60R advanced maritime multi-mission helicopter in operation what is its characteristic

3 MH-60R Multi-Role Helicopter: नौसेना को हेलीकॉप्टर का पहला बैच मिलने वाला है, क्या है इसकी विशेषता?

Mon, 21 Feb 2022 01:40 PM IST
प्रतिभा ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: प्रतिभा ज्योति Updated Mon, 21 Feb 2022 01:40 PM IST
विज्ञापन
सार
MH-60R संचालन में समुद्री मिशन में सबसे उन्नत हेलीकॉप्टर है। इस हेलीकॉप्टर के नौसेना में शामिल होने से भारतीय नौसेना की त्रि-आयामी क्षमताओं में वृद्धि होगी। यह हर मौसम में दुश्मन को अपना पराक्रम दिखा सकता है।
loader
first batch of 3 mh-60R multi role helicopters to arrive in mid-July for indian navy mh-60R advanced maritime multi-mission helicopter in operation what is its characteristic
3 एमएच-60आर मल्टी-रोल हेलीकाप्टर - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय नौसेना की ताकत अब कई गुणा बढ़ने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जुलाई के मध्य तक नौसेना को 3 एमएच-60आर मल्टी-रोल हेलीकाप्टर्स का पहला बैच मिलने वाला है। इस हेलीकॉप्टर्स की तैनाती जहाजों पर की जाएगी। जहाजों पर तैनात किए जाने वाला यह नौसेना का पहला बड़ा हेलीकॉप्टर होगा। भारतीय नौसेना की समुद्री जंगी ताकत में इजाफे के लिहाज से इन हेलीकॉप्टर्स को बेहद अहम माना जा रहा है। इसके लिए भारत ने अमेरिका के साथ अनुबंध किया है।


पिछले साल जुलाई में सैन डिएगो के नेवी एयर बेस स्टेशन में हुए समारोह में अमेरिकी नौसेना ने भारतीय नौसेना को औपचारिक तौर पर तीन हेलीकॉप्टर सौंपे थे। अभी इसका उपयोग पेंसाकोला, फ्लोरिडा और सैन डिएगो में भारतीय पायलटों के प्रशिक्षण के लिए किया जा रहा है। वहीं रूस से छह Kamov Ka-31 अर्ली वार्निंग हेलीकॉप्टरों की खरीद का मामला भी प्रगति पर है।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हेलीकॉप्टर जून और जुलाई के मध्य में भारत आने वाला है और इसकी कोच्चि में तैनाती की जाएगी। इन हेलीकॉप्टर्स का निर्माण अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने किया है। एमएच 60 रोमियो हेलीकॉप्टर भारत के पुराने हो चुके सी किंग हेलीकॉप्टर्स की जगह लेंगे, जिसका निर्माण ब्रिटेन ने किया था। 

MH-60R मल्टी रोल हेलीकॉप्टर नॉर्थ आइलैंड सैन डिएगो में अमेरिकी नौसेना ने 16 जुलाई 21 को सौंपा।
MH-60R मल्टी रोल हेलीकॉप्टर नॉर्थ आइलैंड सैन डिएगो में अमेरिकी नौसेना ने 16 जुलाई 21 को सौंपा। - फोटो : Twitter : @SpokespersonMoD
डील कब हुई थी?
अमेरिका से इस हेलीकॉप्टर की खरीद की डील पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की फरवरी 2020 में हुई यात्रा के दौरान हुई थी। हालांकि कैबिनेट ने ट्रंप की यात्रा से पहले ही इस खरीद को मंजूदी दी थी। इसके लिए अमेरिका के साथ  2.4 बिलियन डॉलर के सौदे पर हस्ताक्षर किए गए थे। भारत नौसेना की लड़ाकू क्षमता बढ़ाने के लिए अमेरिका से 24 ऐसे मल्टीरोल हेलीकॉप्टर खरीद रहा है। नौसेना का कहना है कि डिलीवरी 2025 तक पूरी होने की उम्मीद है। 

क्या है हेलीकॉप्टर की विशेषता?
समुद्री इलाके के लिए इसे दुनिया का सबसे उपयुक्त और शक्तिशाली हेलीकॉप्टर माना जाता है। इसकी मारक क्षमता करीब 834 किलोमीटर है और वजन 689 किलो है। इसे विमानन क्षेत्र की आधुनिक और चुनौतीपूर्ण नई प्रौद्योगिकियों के साथ कई मिशनों में सहयोग देने के लिए डिजाइन किया गया है। यह मल्टीरोल हेलीकॉप्टर आल वेदर हेलीकॉप्टर हैं और नौसेना के बेड़े में इसके शामिल होने से भारत की समुद्री रणनीतिक सुरक्षा को और मजबूती मिलेगी।

बताया जा रहा है कि यह हेलीकॉप्टर हिंद महासागर में चीनी पनडुब्बियों की मौजूदगी का भी पता लगाने में भी माहिर है। ये हेलीकॉप्टर ऐसे समय में भारतीय नौसेना में शामिल किए जा रहे हैं जब चीनी पनडुब्बियों और जंगी जहाजों के हिंद महासगर में  घुसपैठ की रिपोर्टस मिलती रही हैं।  

3 एमएच-60आर मल्टी-रोल हेलीकाप्टर
3 एमएच-60आर मल्टी-रोल हेलीकाप्टर - फोटो : Twitter : @SpokespersonMoD
इस ऑपरेशन में है महारत हासिल
3 एमएच-60आर मल्टी-रोल हेलीकॉप्टर में निगरानी और हमला करने की कई गुणा अधिक क्षमता इसे खास बनाते हैं। इसमें कई रेडार,रात में दिखाई देने वाले उपकरण, हेलिफायर मिसाइलें, टॉरपीडो और रॉकेट लगे हैं जो दुश्मन की सबमरीन को पूरी तरह बर्बाद करने में सक्षम हैं। ये भारतीय नौसेना को सतह, पनडुब्बी भेदी युद्धक अभियानों और सर्च एंड रेस्क्यू आपरेशन को सफलता से अंजाम देने में सक्षम बनाएंगे, क्योंकि इन्हें ऑपरेशन को करने के लिए दुनिया में अभी सबसे बेहतर माना जा रहा है। अभी दुनियाभर में करीब 300 ऐसे हेलीकॉप्टर इस्तेमाल किए जा रहे हैं।  

नौसेना का कहना है कि हेलीकॉप्टर्स के भारत आने के बाद भारतीय नौसेना की जरूरतों के अनुरूप उसे कई उपकरण और हथियारों से सजाया जाएगा। दुश्मन के युद्धपोतों और पनडुब्बियों को नष्ट करने वाले घातक मिसाइलों से भी लैस किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed