फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fire broke out in Dibrugarh Assam many houses burnt to ashes Big News update in hindi

Big News: असम के डिब्रूगढ़ में लगी आग, कई घर जलकर खाक, शांतिसागर मुनि का पदारोहण शताब्दी वर्ष समारोह आज

Sun, 29 Oct 2023 06:34 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 29 Oct 2023 06:34 AM IST
सार

डिब्रूगढ़ नगर पालिका के उपाध्यक्ष उज्ज्वल फुकन ने बताया कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सिर्फ 6-7 घरों में आग लगने की जानकारी सामने आई  है।

विज्ञापन
Fire broke out in Dibrugarh Assam many houses burnt to ashes Big News update in hindi
National News - फोटो : Social Media

विस्तार

असम के डिब्रूगढ़ जिले में शनिवार रात को आग लगने से सात घर जलकर खाक हो गए। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया। डिब्रूगढ़ नगर पालिका के उपाध्यक्ष उज्ज्वल फुकन ने बताया कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सिर्फ 6-7 घरों में आग लगने की जानकारी सामने आई  है। उन्होंने कहा कि दो सिलेंडर में विस्फोट की भी सूचना है। फिलहाल आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

शांतिसागर मुनि का पदारोहण
चक्रवर्ती प्रथमाचार्य शांतिसागर मुनिराज (दक्षिण) का आचार्य पदारोहण शताब्दी वर्ष प्रारंभ होने के अवसर पर राजधानी में रविवार को भव्य समारोह होगा। छतरपुर स्थित अध्यात्म साधना केन्द्र में सुबह 10 बजे से यह समारोह शुरू होगा। इसमें आचार्य  वसुनंदी मुनिराज (ससंघ) की मौजूद रहेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक दिनेश चंद्र होंगे। समारोह के आयोजक दिगंबर जैसवाल जैन ट्रस्ट के चंद्रेश जैन ने बताया, साथ ही आचार्य वसुनंदी महाराज का 35वां मुनि दीक्षा दिवस भी मनाया जाएगा। शांतिसागर स्वामी ने 8 अक्तूबर, 1924 को आचार्य पद प्राप्त किया था। समारोह को भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  श्याम जाजू, इंद्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल गुप्ता और दूरदर्शन के सलाहकार राकेश आर्य भी संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन

कीमत बढ़ाकर भारी छूट के जरिये उपभोक्ताओं को धोखा दे रहे ई-कॉमर्स पोर्टल
उपभोक्ता एकता और ट्रस्ट सोसायटी (कट्स) ने शनिवार को एक रिपोर्ट जारी कर सुझाव दिया है कि सरकार और संबंधित नियामकों को ई-कॉमर्स पोर्टलों के जरिये उपभोक्ताओं के साथ हो रही धोखाधड़ी को रोकना चाहिए। भारत में वाणिज्य की स्थिति: ई-कॉमर्स के उपभोक्ता कल्याण का मूल्यांकन शीर्षक वाली रिपोर्ट में बताया गया है कि ई-कॉमर्स पोर्टलों पर उत्पादों की कीमत को बढ़ाकर दिखाया जाता है, इसके बाद भारी छूट की पेशकश की जाती है, जिससे उपभोक्ता धोखा खाते हैं। यह पूरी तरह से अनैतिक प्रथा है, जिसपर अंकुश लगाने के लिए तत्काल कार्रवाई करने की जरूरी है। इसके साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि फ्लैश सेल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के बजाय, सरकार को उपभोक्ता संरक्षण उपायों को मजबूत करने और सभी बाजार सहभागियों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उद्धव व पवार गुट के विधायकों की अयोग्यता पर सुप्रीम सुनवाई कल
महाराष्ट्र में शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट और एनसीपी के शरद पवार गुट के विधायकों की अयोग्यता मामले में सुप्रीम कोर्ट 30 अक्तूबर को सुनवाई करेगा। दोनों दलों के धड़ों ने सुप्रीम कोर्ट से इस मामले पर महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष को जल्द सुनवाई करने का निर्देश देने के लिए याचिका दायर की थी। एक हफ्ते के दशहरा अवकाश के बाद सुप्रीम कोर्ट सोमवार से फिर से सुनवाई के लिए तैयार है। 

पांच उग्रवादी गिरफ्तार बड़ी संख्या में हथियार बरामद
पुलिस ने जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल माओवादी कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी यानी केसीपी (सैन्य टास्क फोर्स) के पांच सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है और इनके पास से हथियार जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, बिष्णुपुर, काकचिंग, इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्वी जिलों के सीमांत और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों के तलाशी अभियान के दौरान ये गिरफ्तारियां हुईं। इनके पास से एक हथियार, 48 गोला-बारूद, 7.62 गोला बारूद चार्जर क्लिप, पांच मोबाइल फोन समेत कई अन्य घातक वस्तुएं मिली हैं। सरकार ने चुराचांदपुर की ज्वाइंट स्टूडेंट्स बॉडी की ओर से दक्षिणी जिले के सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में हर शुक्रवार को छुट्टी घोषित करने के नोटिस को अवैध करार दिया है। 

उपराष्ट्रपति ने रखी जैव चिकित्सा शोध केंद्र की नींव
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आंध्र प्रदेश मेडिकल कॉलेज में शनिवार को क्लिनिकल व जैव चिकित्सा शोध केंद्र की आधारशिला रखी। उन्होंने आंध्र प्रदेश मेडिकल कॉलेज में पूर्व छात्रों के शताब्दी समारोह के हिस्से के रूप में एक तोरण का भी अनावरण किया। उपराष्ट्रपति ने इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के सेंटेनरी हॉल में फोटो प्रदर्शनी भी देखी और एक कॉफी टेबल पुस्तक के पोस्टल कवर का भी अनावरण किया। किंग जॉर्ज हॉस्पिटल से संबद्ध यह मेडिकल कॉलेज भारत में सातवां सबसे पुराना मेडिकल कॉलेज है। यहां से निकले सैकड़ों डॉक्टर दुनियाभर में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पहले दिन में आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने आईएनएस देगा एयरबेस पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अगवानी की। एयर बेस पर उपराष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 

गोवा जेल में कैदियों ने जलाया रावण का पुतला, चार निलंबित
गोवा के कोलवाल केंद्रीय कारागार में दशहरे का जश्न मनाते कैदियों ने रावण का पुतला जलाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ड्यूटी में लापरवाही पर जेल के चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। जेल महानिरीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा, इससे जेल सुरक्षा में बड़ी कमजोरी जाहिर हुई है। निलंबन आदेश में कहा गया है कि जेल अधिकारियों को जवाब देना होगा कि पूर्व अनुमति के बिना कैदियों को पुतला बनाने की अनुमति कैसे दी गई। जांच होगी कि जेल परिसर में मोबाइल फोन कैसे पहुंचे, जिनसे बनाए गए वीडियो सोशल मीडिया पर डाले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed