महाराष्ट्र: पार्किंग में खड़ी हुई कैब में लगी आग, 100 अन्य गाड़ियां भी जलीं
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
महाराष्ट्र के वसाई में शनिवार रात पार्किंग में खड़ी एक कैब में आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार घटना वसाई के माला पाडा इलाके की है। रिपोर्ट्स की मानें तो आग फैलने से 100 अन्य गाड़ियां भी जल गईं। जिनमें से 15 पूरी तरह जल चुकी हैं।
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
महाराष्ट्र के वसाई में शनिवार रात पार्किंग में खड़ी एक कैब में आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार घटना वसाई के माला पाडा इलाके की है। रिपोर्ट्स की मानें तो आग फैलने से 100 अन्य गाड़ियां भी जल गईं। जिनमें से 15 पूरी तरह जल चुकी हैं।
Maharashtra: Fire broke out in a parked cab in Malaji Pada, Vasai early morning today. More than 15 other cars were caught in the fire. Fire tenders were rushed to the spot. No casualty reported, fire under control. pic.twitter.com/1Av5Ni6nmW
— ANI (@ANI) January 27, 2019
अग्निशमन की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और स्थिति नियंत्रण में हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
बताया जा रहा है कि आग रात के करीब 8 बजे लगी। घटना टैब कैब कंपनी के कारशेड में हुई। ये कारशेड मुंबई-अहमदाबाद हायवेपर माजलीपाडा-ससूनवघर इलाके में है। यहां 100 से अधिक गाड़ियां पार्क की जाती हैं।
रात 8 बजे ही एक कार में आग लगने के बाद धीरे धीरे आग फैलने लगी और आसपास की गाड़ियों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे 100 गाड़ियों तक भी आग फैल गई। आग को काबू में करने के लिए दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अभी तक आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है। इसकी अभी जांच की जा रही है। ऐसी घटनाएं लगतार बढ़ रही हैं। हाल ही में मुंबई के विरार में भी पुलिस चौकी में जब्त किए गए वाहनों ने आग पकड़ ली थी।
6 साल में 29,140 आग की घटनाएं
बता दें जून के महीने में आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार बीते 6 साल में आग की 29,140 घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं। इनमें मरने वालों की संख्या का आंकड़ा करीब 300 बताया गया है। महाराष्ट्र अग्नि प्रतिबंधक व जीवरक्षक उपाय योजना अधिनियम 2006 के तहत, नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी मुंबई फायर ब्रिगेड की है। लेकिन बीते 6 सालों में ये घटनआें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इससे साफ पता चलता है कि नियमों का पालन ठीक से नहीं हो रहा है। ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।