{"_id":"5b1211aa4f1c1ba36e8b5c65","slug":"fire-broke-out-at-a-leather-company-office-at-barrister-nath-pai-road-of-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में लेदर कंपनी के ऑफिस में लगी आग, एक दमकलकर्मी घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुंबई में लेदर कंपनी के ऑफिस में लगी आग, एक दमकलकर्मी घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Sat, 02 Jun 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के बैरिस्टर नाथ रोड पर एक लेदर कंपनी के ऑफिस में आग लग गई है। इसमें एक दमकलकर्मी भी घायल हो गया है। मुंबई की बिल्डिंगों में आग लगने का सिलसिला लगातार जारी है।
विज्ञापन
#Visuals from Mumbai where fire broke out at a leather company office located at Barrister Nath Pai Road, 1 fire officer injured. #Maharashtra pic.twitter.com/6micpjiiFX
— ANI (@ANI) June 2, 2018विज्ञापन
गौरतलब है कि शुक्रवार को भी दक्षिण मुंबई के बेलार्ड पियर्स स्थित, आयकर भवन के पास भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के सिंधिया हाउस में अचानक आग लग गई थी। आग से इमारत का अधिकांश हिस्सा जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि आग में पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी से जुड़े कागजात भी स्वाहा हो गए।
विज्ञापन
आग छह मंजिला सिंधिया हाउस के तीसरे माले पर लगी थी। दमकल जवानों ने इमारत में फंसे 13 लोगों को बाहर निकाला, जिसमें से छह लोगों को धुएं से तकलीफ हुई। लोगों को बचाने में दमकल विभाग का जवान जगदीश बाचल भी धुंए की चपेट में आ गए जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए जीटी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इमारत में बड़े पैमाने पर लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है इस वजह से आग तेजी से फैली।
आग बुझाने के लिए छह जंबो टैंकर और आठ फायर इंजन लगाए गए। आग बुझाने का काम देर रात तक जारी था। बिल्डिंग में आयकर विभाग का दफ्तर भी है। इसके अलावा पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी से जुड़े दस्तावेज भी इसी इमारत के एक कार्यालय में रखे गए थे।