Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   fire breaks out in residential building in mumbai eight rescued fire officer injured

मुंबई की रिहायशी इमारत में लगी आग: दो बच्चों समेत आठ लोगों को बचाया गया; दमकल अधिकारी घायल

Sun, 22 Nov 2026 08:54 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 22 Nov 2026 08:54 AM IST
सार

दक्षिण मुंबई की चार मंजिला इमारत में आग लगने से आठ लोग फंस गए। इनमें दो बच्चे भी शामिल थे। दमकलकर्मियों ने पांच घंटे तक मशक्कत कर सभी को बाहर निकाला। आग बुझाने के दौरान एक अधिकारी भी घायल हुआ। आखिर आग लगने की वजह क्या थी और इमारत में कितना नुकसान हुआ? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
fire breaks out in residential building in mumbai eight rescued fire officer injured
आगजनी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण मुंबई में रविवार को एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में आग लग गई। इस हादसे में दो बच्चों समेत आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग बुझाने के दौरान दमकल विभाग का एक अधिकारी घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


कहां और कब लगी आग?
अधिकारियों के मुताबिक, आग रात को नवजीवन सोसायटी के पास गिल्डर लेन स्थित हीरा मंजिल की दूसरी मंजिल के एक कमरे में लगी। दमकलकर्मियों ने करीब पांच घंटे तक आग बुझाने का काम किया। इसके बाद सुबह 5:05 बजे आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


कैसे बचाए गए आठ लोग?
दमकलकर्मियों ने तीसरी मंजिल पर फंसे एक पुरुष और दो महिलाओं को बचाया। इसके लिए टर्नटेबल सीढ़ी का इस्तेमाल किया गया। वहीं, पहली मंजिल पर फंसी एक बुजुर्ग महिला को सीढ़ियों के रास्ते बाहर निकाला गया। इसके अलावा, चौथी मंजिल के एक कमरे में चार लोग फंसे थे। इनमें एक पुरुष, एक महिला, एक लड़का और एक लड़की शामिल थे। सभी को सीढ़ियों के रास्ते सुरक्षित नीचे लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गुजरात: कच्छ में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कार में मारी टक्कर; दुर्घटना में सात लोगों की मौत

घायल महिला और दमकल अधिकारी का क्या हुआ?
बुजुर्ग महिला को घबराहट के कारण दौरा पड़ा था। उसे पुलिस के वाहन से रिलायंस अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं, आग बुझाने के दौरान दमकल विभाग के एक वरिष्ठ स्टेशन अधिकारी की दाहिनी हथेली में चोट लग गई। उसे एंबुलेंस से नायर अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद उसे भी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

दमकलकर्मियों के सामने क्या थी चुनौती?
अधिकारियों ने बताया कि इमारत के पास ही पेट्रोल पंप मौजूद था। इस वजह से आग बुझाने के दौरान दमकलकर्मियों के सामने एक और चुनौती थी।

आग से कितना नुकसान हुआ?
अधिकारियों के मुताबिक, आग दूसरी मंजिल के कमरे तक ही सीमित रही। इस कमरे में बिजली के तारों और उपकरणों में आग लगी। लकड़ी का फर्नीचर, एयर कंडीशनर और घर का दूसरा सामान भी इसकी चपेट में आ गया। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की सही वजह का अभी पता नहीं चला है। नुकसान कितना हुआ है, इसका भी आकलन किया जाना बाकी है।

पुणे में इमारत की पार्किंग में लगी आग
उधर, पुणे में भी आज सुबह एक चार मंजिला इमारत की पार्किंग में आग लग गई। यह घटना कोंढवा इलाके में हुई। आग से 18 वाहन जलकर खराब हो गए। दमकलकर्मियों ने इमारत में रहने वाले करीब 35 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।


अधिकारियों के मुताबिक, आग रविवार तड़के 3 बजकर 19 मिनट पर लगी। यह इमारत भाग्योदय नगर की लेन नंबर 34 में है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। तब तक पूरी इमारत में घना धुआं फैल चुका था।

दमकलकर्मियों ने इमारत में रहने वाले करीब 35 लोगों को छत पर पहुंचाया। इसके बाद आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। इससे आग आसपास की इमारतों तक फैलने से बच गई। अधिकारी ने बताया कि आग में 16 दोपहिया वाहन जल गए। इसके अलावा एक तिपहिया और एक चारपहिया वाहन भी जलकर खाक हो गया। इमारत की लिफ्ट और बिजली के तारों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। 

अधिकारी के मुताबिक, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed