फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Mumbai ›   Fire breaks out at Dream shopping mall in Mumbai Bhandup area

मुंबई: भांडुप इलाके के ड्रीम्स मॉल में लगी आग, एक साल पहले मार्च में भी हुआ था हादसा

Fri, 04 Mar 2022 10:44 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 04 Mar 2022 10:44 PM IST
सार

मुबंई के भांडुप पश्चिम में स्थित ड्रीम्स मॉल में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Fire breaks out at Dream shopping mall in Mumbai Bhandup area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुबंई के भांडुप पश्चिम में स्थित ड्रीम्स मॉल में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की आठ गाडियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरु किए गए।

विज्ञापन


रात करीब आठ बजे ड्रीम्स मॉल में लगी आग को दमकल विभाग के अधिकारियों ने लेवल-3यानी भीषण आग बताया है। उन्होंने बताया कि कोरोना के चलते मॉल बंद था। जिसके कारण किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है। दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने का काम जारी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इसी ड्रीम्स मॉल में पिछले साल 25 मार्च को भी आग लग गई थी। तब इसी मॉल के तीसरी मंजिल पर बने सनराइज अस्पताल के कोविड वार्ड में आग लगी थी। जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी। उस घटना के बाद से ही इस मॉल को बंद कर दिया था। पिछले साल हुए अग्निकांड में बीएमसी ने जांच के बाद मॉल प्रशासन को दोषी ठहराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed