फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fire break out in private hospital at Bhavnagar Gujarat

गुजरात: निजी अस्पताल की तीसरी मंजिल पर लगी आग, आईसीयू में भर्ती 70 मरीजों को सुरक्षित निकाला गया

Wed, 12 May 2021 09:15 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमादाबाद Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 12 May 2021 09:15 AM IST
सार

गुजरात के भावनगर स्थित एक निजी अस्पताल में आग लग गई है। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल मच गया। हादसे के दौरान आईसीयू में 70 मरीज भर्ती थे। हालांकि समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

विज्ञापन
Fire break out in private hospital at Bhavnagar Gujarat
आग पर काबू पाने की कोशिश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के भावनगर स्थित एक निजी अस्पताल में आग लग गई है। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल मच गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अस्पताल की तीसरी मंजिल पर आग लगी है। उसी मंजिल पर आईसीयू वॉर्ड भी थे, हादसे के दौरान आईसीयू में 70 मरीज भर्ती थे। हालांकि समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, इसमें कई मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया। वहीं आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। 

विज्ञापन


फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग नियंत्रित करने में जुटी है। दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सूचना मिली की जनरेशन अस्पताल में भीषण आग लग गई। आनन फानन में दमकल की गाड़ियों के साथ यहां पर पहुंचे और आग को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। आग के बाद अस्पताल के बाहर काले धुएं निकलने लगे। 
विज्ञापन


भरूच में लगी आग में 16 लोगों की मौत
अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक शॉर्ट सर्किट की वजह से अस्पताल में आग लगी है। बता दें कि 30 अप्रैल को भरूच में पटेल वेलफेयर अस्पताल में कोविड सेंटर में रात में आग लग गई, जिसमें 14 मरीज और दो अस्पताल के स्टॉफ की मौत हो गई। आग लगने के दौरान कोरोना वार्ड में 49 लोग भर्ती थे। कुछ लोग घटना के बाद बाहर भागने में सफल रहे, लेकिन बहुत लोगों की जान चली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed