फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fire at BDD Chawl in Worli area of Mumbai one woman injured seriously and another suffered from suffocation news in Hindi

मुंबई: वर्ली इलाके की बीडीडी चॉल में लगी आग, एक महिला गंभीर रूप से घायल, धुंए के चलते एक अन्य का दम घुटा

Mon, 04 Apr 2022 09:18 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 04 Apr 2022 09:18 PM IST
सार

मुंबई के वर्ली इलाके की एक चॉल में सोमवार को लगी आग में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई है और एक अन्य महिला को दम घुटने की समस्या का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Fire at BDD Chawl in Worli area of Mumbai one woman injured seriously and another suffered from suffocation news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के वर्ली इलाके में सोमवार की शाम आग लग गई। घटना में एक महिला के गंभीर रूप से झुलसने और एक महिला का धुंए की वजह से दम घुटने की जानकारी मिली है। 
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि बीडीडी चॉल के एक कमरे में रसोई गैस लीक होने की वजह से आग लगी थी। अधिकारी के अनुसार आग लगने की घटना दोपहर बाद लगभग 4.30 बजे के आस-पास हुई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया गया था। दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद 20 मिनट के अंदर ही आग पर काबू पा लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार सुनीता वंजारी (47) नामक महिला घटना में 70 से 80 फीसदी झुलस गई। वहीं, एक अन्य महिला निशा पाटकर (43) का धुंए की वजह से दम घुट गया। 

सुनीता को चिंचपोकली में स्थित कस्तूरबा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, निशा पाटकर को नायर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed