फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   FIR filed against Goa Congress MLA Chandrakant Kavlekar

गोवा कांग्रेस नेता कावलेकर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज

Sun, 17 Sep 2017 05:07 AM IST
एजेंसी/ पणजी
एजेंसी/ पणजी Updated Sun, 17 Sep 2017 05:07 AM IST
विज्ञापन
FIR filed against Goa Congress MLA Chandrakant Kavlekar

गोवा विधानसभा में विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर के खिलाफ राज्य पुलिस के भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो (एसीबी) ने कथित रूप से आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति इकट्ठा करने का मामला दर्ज किया है। कावलेकर और उनकी पत्नी के खिलाफ वर्ष 2012 में दायर आय से अधिक संपत्ति की शिकायत की जांच कर रहे एसीबी ने शुक्रवार को उनके खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की। 

विज्ञापन


कावलेकर से जब संपर्क किया गया तो कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है और वह एसीबी या किसी अन्य एजेंसी द्वारा जांच के लिए तैयार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष को ‘हतोत्साहित’ करने की सरकार की यह एक चाल है।
विज्ञापन


एसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को कहा कि कावलेकर को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस अधीक्षक (एसीबी) बोस्को जॉर्ज ने कहा, ‘कावलेकर अब तक अपनी पांच करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय के स्रोत के बारे में जांच एजेंसियों को संतुष्ट नहीं कर पाए हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘यदि वह संतोषजनक जवाब देने में विफल रहते हैं तो हमें उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत पड़ सकती है।’ जॉर्ज ने कहा कि प्राथमिकी में कावलेकर की पत्नी सावित्री का नाम सह आरोपी के रूप में है, क्योंकि वह अपने पति की कंपनी में निदेशक थीं। 


जॉर्ज ने कहा, ‘अभी तक के आकलन के अनुसार उनकी आय से अधिक संपत्ति का मूल्य 4.78 करोड़ रुपये से अधिक है। इसमें 5.50 करोड़ रुपये की बेनामी राशि शामिल नहीं है।’ उन्होंने कहा कि जांच के तहत कावलेकर की पत्नी को भी एसीबी की ओर से पूछताछ के लिए तलब किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed