फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   FIR filed against BJP MLA Basangouda Patil Yatnal over his alleged vulgar remarks on Kannada actress Ranya Rao

Karnataka: BJP MLA बसंगौड़ा पाटिल यतनाल पर केस दर्ज, सोना तस्करी मामले में रान्या राव पर की थी अभद्र टिप्पणी

Tue, 18 Mar 2025 10:34 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 18 Mar 2025 10:34 PM IST
सार

दुबई से सोने की तस्करी के मामले में पकड़ी गई कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव पर अभद्र टिप्पणी करने पर भाजपा विधायक पर केस दर्ज किया गया है। बता दें कि, भाजपा विधायक बसंगौड़ा पाटिल यतनाल ने सरकार पर निशाना साधते हुए अभद्र टिप्पणी की थी। 

विज्ञापन
FIR filed against BJP MLA Basangouda Patil Yatnal over his alleged vulgar remarks on Kannada actress Ranya Rao
बसंगौड़ा पाटिल यतनाल, विधायक, भाजपा - फोटो : ANI

विस्तार

कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव पर कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में भाजपा विधायक बसंगौड़ा पाटिल यतनाल के खिलाफ हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। बता दें कि, अभिनेत्री रान्या राव सोने की तस्करी मामले में जांच का सामना कर रही हैं।
विज्ञापन


भाजपा विधायक की अभद्र टिप्पणी
बीजापुर शहर से भाजपा विधायक बसंगौड़ा पाटिल यतनाल ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि, रान्या राव ने पूरे शरीर पर सोना लपेट रखा था। इस दौरान उन्होंने शरीर के विशेष हिस्से को लेकर भी टिप्पणी की थी। इसके साथ ही उन्होंने ये भी दावा किया कि इस मामले में कौन-कौन से मंत्री शामिल हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Karnataka: एचडी कुमारस्वामी के फॉर्म हाउस पर गरजा बुलडोजर, केंद्रीय मंत्री बोले- मैं कानूनी लड़ाई लड़ूंगा
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई कर रही तस्करी में संलिप्तता की जांच
बता दें कि, दुबई से सोने की तस्करी के मामले में अब सीबीआई एक्शन में आ गई है। बता दें कि, डीआरआई के अनुरोध पर सीबीआई अब इस पूरे मामले की तह तक जाने के लिए सरकारी अधिकारियों और अन्य निजी व्यक्तियों की संलिप्तता की जांच कर रही है। इस दौरान, डीआरआई और ईडी भी काले धन के लेन-देन की कड़ी तलाश रहे हैं।


डीजीपी रामचंद्र अनिवार्य अवकाश पर भेजे गए
अभिनेत्री रान्या राव से जुड़े सोना तस्करी मामले में कर्नाटक सरकार ने रान्या के सौतेले पिता डीजीपी रैंक के अधिकारी के रामचंद्र राव को अनिवार्य अवकाश पर भेज दिया। सरकारी आदेश में कहा गया है कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (भर्ती) के वी शरत चंद्र उनकी जगह लेंगे। आईपीएस अधिकारी राव कर्नाटक राज्य पुलिस आवास एवं अवसंरचना विकास निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत थे।

यह भी पढ़ें - Karnataka: सरकारी ठेकों में मुस्लिमों को चार फीसदी आरक्षण, कर्नाटक सरकार ने विधानसभा में पेश किया विधेयक

कैसे उजागर हुआ तस्करी का मामला?
तीन मार्च को डीआरआई ने केम्पे गौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बंगलूरू से अभिनेत्री रान्या राव को गिरफ्तार किया, जो 14 किलो से ज्यादा सोना दुबई से भारत में तस्करी करने की कोशिश कर रही थीं। वहीं इस मामले में उनके एक सहयोगी को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed