Karnataka: एचडी कुमारस्वामी के फॉर्म हाउस पर गरजा बुलडोजर, केंद्रीय मंत्री बोले- मैं कानूनी लड़ाई लड़ूंगा
केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के फार्म हाउस पर बुलडोजर गरजा। राजस्व विभाग ने कर्नाटक कर्नाटक उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद रामनगर जिले में केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के फार्म हाउस के पास से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं सरकार के खिलाफ कानूनी लड़ाई लडूंगा।
विस्तार
#WATCH | Karnataka | Revenue Department begins encroachment clearance operation near the farmhouse of Union Minister HD Kumaraswamy in Ramanagara district day after Karnataka High Court issues stern instructions to clear encroachments. pic.twitter.com/GhDvKfqcRg
— ANI (@ANI) March 18, 2025विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं सरकार के खिलाफ कानूनी लड़ाई लडूंगा। मैंने अपने जीवन में कभी कोई अपराध या अवैध काम नहीं किया है। जमीन 40 साल पहले खरीदी गई थी। मैं दो बार राज्य का मुख्यमंत्री रह चुका हूं। मैंने कोई अनियमितता नहीं की है। यह जमीन मैंने 40 साल पहले किसान के तौर पर रहने के लिए खरीदी थी।
Bengaluru | Union Minister HD Kumaraswamy says, "I will take up a legal fight against the government. I have never committed any crime or illegality in my life. The land was bought 40 years ago, and I will fight against the government. I have served twice as the Chief Minister of… pic.twitter.com/cXCheHPJ5b
— ANI (@ANI) March 18, 2025
उन्होंने कहा कि आम नागरिक को पंद्रह दिन पहले नोटिस दिया जाना चाहिए। लेकिन मुझे अभी तक केथागनहल्ली में अतिक्रमण संबंधित कोई सूचना या नोटिस नहीं दिया गया है। इस सरकार का जुल्म सभी जानते हैं। यह सरकार बंगलूरू शहर को लूट रही है। देश के इतिहास में पहली बार इस मामले के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। मैं कांग्रेस सरकार के निशाने पर हूं। सभी घटनाक्रमों को करीब से देख रहा हूं। 40 साल पहले खरीदी गई जमीन की सौ बार जांच हो चुकी है। अगर मेरी यह स्थिति है, तो आम जनता की क्या स्थिति होगी?
ये भी पढ़ें: गुजरात में सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी के लिए हुआ यज्ञ, पैतृक गांव में दिवाली की तैयारी
ये भी पढ़ें: 'कल से मैं वानप्रस्थ आश्रम में जा रहा'; प्रियंका ने शिवराज चौहान से किए सवाल तो मिला ये जवाब
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.