{"_id":"690b6ba085b92b072a0355aa","slug":"fir-filed-against-bjp-minister-lalan-singh-telangana-congress-hanumanth-rao-alleges-code-of-conduct-violation-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP Vs Congress: तेलंगाना में भी ललन सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, हनुमंत राव ने आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP Vs Congress: तेलंगाना में भी ललन सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, हनुमंत राव ने आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप
Wed, 05 Nov 2025 08:52 PM IST
हिमांशु चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Wed, 05 Nov 2025 08:52 PM IST
सार
कांग्रेस नेता वी. हनुमंत राव ने केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि ललन सिंह ने बिहार की मोकामा सीट पर मतदाताओं को धमकाया और विपक्षी नेताओं को घर में बंद रखने की बात कही थी।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता हनुमंत राव शिकायत दर्ज कराते हुए।
- फोटो : X-@ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना में कांग्रेस नेता वी. हनुमंत राव ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। राव ने दावा किया कि ललन सिंह ने बिहार की मोकामा विधानसभा सीट पर मतदाताओं को धमकाया और विपक्षी नेताओं को घर में बंद रखने की बात कही। यह मामला चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ा बताया जा रहा है।
इस मामले पर ललन सिंह पर कार्रवाई भी हो रही है। इसी बीच कांग्रेस नेता हनुमंत राव ने अपनी तेलंगाना में भी शिकायत दर्ज करा दी। साथ ही उन्होंने कहा कि एक वायरल वीडियो में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह कथित तौर पर मतदाताओं को वोट डालने से रोकने और विपक्षी नेताओं को घरों में कैद करने की बात कहते नजर आ रहे हैं। राव ने कहा कि इस तरह के बयान भारतीय संविधान और बाबा साहेब आंबेडकर द्वारा दिए गए मतदान के अधिकार का अपमान हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा भय और अन्याय के सहारे चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है, जो लोकतंत्र के खिलाफ है।
ललन सिंह ने मतदाताओ को धमकाया- हनुमंत
राव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने मतदाताओं को धमकाकर मतदान से रोकने की कोशिश की। यह बिल्कुल गलत है। संविधान ने हर नागरिक को वोट देने का अधिकार दिया है। ये लोग भय दिखाकर वोट हासिल करना चाहते हैं, जो लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है।” उन्होंने बताया कि इस मामले में पहले ही पटना में केस दर्ज हो चुका है और अब उन्होंने हैदराबाद के अंबरपेट थाने में शिकायत दी है, ताकि कानून के तहत उचित कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- सतारा केस में बड़ी कार्रवाई, आरोपी सब-इंस्पेक्टर को सेवा से किया गया बर्खास्त
वायरल वीडियो में क्या बोले थे ललन सिंह?
इस विवाद की जड़ एक वायरल वीडियो है जिसे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रवक्ता प्रियंका भारती ने सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो में ललन सिंह को यह कहते सुना जा सकता है— “कुछ नेता हैं, उन्हें चुनाव वाले दिन घर से बाहर न निकलने दें। अगर बहुत जिद करें, तो उन्हें वोट डालने के बाद सीधा घर भेज दें।” इस बयान के बाद विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है। प्रियंका भारती ने कहा, “क्या चुनाव आयोग अब भी सोया रहेगा? मंत्री के इस गुंडई भरे बयान की जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए।”
मामले में प्रशासन की कार्रवाई
पटना प्रशासन ने मामले पर संज्ञान लेते हुए कहा कि निगरानी टीम द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो की जांच के बाद राजीव रंजन सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम (RPA) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं कांग्रेस और राजद नेताओं ने कहा कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है। भाजपा ने हालांकि अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन विपक्ष का कहना है कि ऐसे बयानों से साफ है कि भाजपा चुनावी हार के डर से बौखला गई है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन