फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   FIR against SP for molesting a minor daughter of a police officer in Assam

महिला पुलिस अधिकारी की नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ में एसपी के खिलाफ एफआईआर

Mon, 06 Jan 2020 02:50 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: आसिम खान Updated Mon, 06 Jan 2020 02:50 AM IST
विज्ञापन
FIR against SP for molesting a minor daughter of a police officer in Assam
सांकेतिक तस्वीर

असम के पहाड़ी जिले में नए साल की पार्टी में एसपी के खिलाफ वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारी की नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। सूत्रों ने रविवार को बताया कि एसपी ने 31 दिसंबर को नव वर्ष की पार्टी दी थी, जिसमें वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारी भी बेटी के साथ पहुंची थी। पुलिस ने एसपी पर पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि आईपीएस अधिकारी ने सरकारी बंगले पर नशे की हालत में कमरे के अंदर किशोरी से छेड़छाड़ की। खुद असम पुलिस सेवा की वरिष्ठ अधिकारी लड़की की मां ने बेटी के साथ महिला थाने में तीन जनवरी को मामला दर्ज कराया। पीड़िता का बयान पहले ही दर्ज कर लिया गया है, लेकिन एसपी ने बयान दर्ज कराया है या नही यह अभी साफ नहीं है। 
विज्ञापन


क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम क वेबसाइट पर एफआईआर की स्थिति को ब्लॉक कर दिया गया है। इस पर एक संदेश लगाया गया है, यह मामला संवेदनशील होने के कारण केस को नहीं दिखाया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed