फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   FIR against Sanjay Raut for his appeal to cops and govt officials against Maha govt

महाराष्ट्र: संजय राउत के खिलाफ FIR दर्ज; मंत्री का दावा- उद्धव को सबक सिखाने के लिए था फडणवीस-अजित का गठबंधन

Sun, 14 May 2023 11:10 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 14 May 2023 11:10 PM IST
सार

संजय राउत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकारी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों से अपील की थी कि वे 'इस अवैध सरकार के अवैध आदेशों' का पालन न करें। उन्होंने यह भी कहा था कि एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार अगले तीन महीनों में गिर जाएगी।

विज्ञापन
FIR against Sanjay Raut for his appeal to cops and govt officials against Maha govt
संजय राउत - फोटो : ANI

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत के खिलाफ नासिक शहर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। राउत ने राज्य सरकार को 'अवैध' बताते हुए राज्य के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों से कथित तौर पर अपील की थी कि वह उसके आदेश का पालन न करे। 

विज्ञापन


राज्यसभा सदस्य राउत ने शिवसेना केंद्रित राजनीतिक गतिरोध पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुनाए जाने के एक दिन बाद 12 मई को यह टिप्पणी की थी। राउत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकारी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों से अपील की थी कि वे 'इस अवैध सरकार के आदेशों' का पालन न करें। उन्होंने यह भी कहा था कि एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार अगले तीन महीनों में गिर जाएगी।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि नासिक पुलिस ने टिप्पणी का स्वत: संज्ञान लिया और मुंबई नाका पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 505 (1) (बी), पुलिस (असंतोष के लिए उकसाना) अधिनियम, 1922 और अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

फडणवीस-अजित पवार का गठबंधन उद्धव को सबक सिखाने के लिए था: मुनगंटीवार
महाराष्ट्र के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने दावा किया है कि शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे को सबक सिखाने के लिए वर्ष 2019 में एनसीपी के नेता अजित पवार का समर्थन लेना जरूरी था। मुनगंटीवार का इशारा संभवत:भाजपा के नेता देवेंद्र फडणवीस और पवार द्वारा बनाए गठबंधन की ओर था। देवेंद्र फडणवीस-अजित पवार सरकार का गठन नवंबर 2019 में राज्य विधानसभा चुनाव के बाद गुपचुप तरीके से किया गया था। बाद में, उद्धव ठाकरे महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के मुख्यमंत्री बने थे, जिसमें उनकी पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस शामिल थी।

मुख्यमंत्री पद साझा करने के मुद्दे पर ठाकरे ने लंबे समय से सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाता तोड़ लिया था। भाजपा नेता मुनगंटीवार ने एक अखबार को दिए साक्षात्कार में बताया, उद्धव ठाकरे उस समय जिस तरह की नयी राजनीतिक व्यवस्था लेकर आए थे, उस समय ठाकरे को सबक सिखाने के लिए राकांपा के अजित पवार से समर्थन लेना जरूरी था। भाजपा नेता की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा, मुनगंटीवार ने जो कुछ कहा, उसे मैंने व्यक्तिगत रूप से नहीं सुना। उनके बयान पर कोई टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।

जब पत्रकारों ने संजय राउत से मुनगंटीवार की टिप्पणी के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि मुनगंटीवार को उनकी अपनी पार्टी में कोई व्यक्ति महत्व नहीं देता है। उनकी टिप्पणी के बारे में हमसे पूछने का क्या मतलब है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed