फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   FIR against IRS officer Sameer Wankhede for forgery, for obtaining license hotel by willful misrepresentation of his age

मुसीबत में वानखेड़े: आबकारी विभाग की शिकायत पर IRS अधिकारी पर मुकदमा दर्ज, फर्जीवाड़ा कर होटल का लाइसेंस लेने का आरोप 

Sun, 20 Feb 2022 08:24 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 20 Feb 2022 08:24 AM IST
सार

समीर वानखेड़े ने फर्जीवाड़ा कर सद्गुरु होटल एंड बार का लाइसेंस प्राप्त किया था। जिस समय उन्होंने लाइसेंस प्राप्त किया उस समय वह 18 वर्ष से भी कम उम्र के थे। जबकि, इसके लिए 21 वर्ष का होना जरूरी था। 

विज्ञापन
FIR against IRS officer Sameer Wankhede for forgery,  for obtaining license hotel by willful misrepresentation of his age
समीर वानखेड़े - फोटो : ANI

विस्तार

एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर व आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े की मुसीबत बढ़ती ही जा रही है। अब महाराष्ट्र के आबकारी विभाग ने वानखेड़े के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि, समीर वानखेड़े ने फर्जीवाड़ा कर सद्गुरु होटल एंड बार का लाइसेंस प्राप्त किया था। इससे पहले उनके लाइसेंस को ठाणे कलेक्टर के आदेश पर रद्द कर दिया गया था। 

विज्ञापन


ठाणे के कोपारी थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक, वानखेड़े ने अपनी उम्र के बारे में गलत बयानबाजी करके होटल एंड बार के लिए लाइसेंस प्राप्त किया था। 1996-97 में उनकी आयु 18 वर्ष से कम थी और वे लाइसेंस के लिए योग्य नहीं थे। इसके बावजूद, उन्होंने ठाणे के सद्गुरु होटल के लिए अपने अनुबंध में मेजर होने का दावा किया था।
विज्ञापन


क्यों रद्द हुआ था लाइसेंस 
समीर वानखेड़े के सद्गुरु होटल के लिए 1997 में दायर लाइसेंस के आवेदन में उम्र को गलत तरीके से पेश किया था। ठाणे के आबकारी अधीक्षक और वानखेड़े के वकील को सुनने के बाद, होटल के लाइसेंस को रद्द करने के लिए छह पेज का आदेश पारित किया था। इस बार को शराब की बिक्री की अनुमति दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों हुई थी कार्रवाई 
कलेक्टर की जांच में यह पाया गया कि वानखेड़े ने 27 अक्तूबर 1997 को होटल व बार का लाइसेंस प्राप्त किया था। लाइसेंस लेने के लिए 21 वर्ष की आयु की जरूरत थी, लेकिन वानखेड़े उस समय 18 वर्ष से भी कम उम्र के थे इसलिए उसका लाइसेंस रद्द कर दिया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed