{"_id":"56f051a64f1c1b201cf14d24","slug":"fipb-clears-investment-proposals-worth-7262-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"FIPB ने दिखाई 7,262 करोड़ के 15 निवेश प्रस्तावों को झंडी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
FIPB ने दिखाई 7,262 करोड़ के 15 निवेश प्रस्तावों को झंडी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 22 Mar 2016 01:25 AM IST
सार
- कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) का प्रस्ताव 7,262 करोड़ रुपये
- 6,885 करोड़ रुपये एफडीआई वाले एक प्रस्ताव को सीसीईए की स्वीकृति के लिए अनुरोध
विज्ञापन
money
विस्तार
जापान की इंश्योरेंस कंपनी निप्पन लाइफ इंश्योरेंस, टाटा एआईए और अवीवा लाइफ जैसी 15 कंपनियों को विदेशी निवेश संवर्द्धन समिति (एफआईपीबी) ने मंजूरी दे दी है। इन कंपनियों का कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) का प्रस्ताव 7,262 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
इसके अलावा, यस बैंक के विदेशी निवेश सीमा को बिना किसी उप-सीमा के मौजूदा 41.87 फीसदी से बढ़ाकर 74 फीसदी कर देने के प्रस्ताव को भी आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीईए) को निर्दिष्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
वित्त मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक, 7 मार्च को हुई बैठक में एफआईपीबी द्वारा किये गए अनुरोध के आधार पर सरकार ने 7,261.6 करोड़ रुपये के 15 एफडीआई प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
साथ ही 6,885 करोड़ रुपये एफडीआई वाले एक प्रस्ताव को सीसीईए की स्वीकृति के लिए अनुरोध किया गया है। समिति ने टॉरस वेंचर्स के मैक्स इंडिया के शेयरधारकों को शेयर जारी करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।