फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Finance Minister became emotional in Parliament, said- I was made fun of for learning Hindi in Tamil Nadu

Nirmala Sitharaman: संसद में भावुक हुईं वित्त मंत्री, बोलीं- तमिलनाडु में हिंदी सीखने पर मेरा मजाक उड़ाया गया

Tue, 03 Dec 2024 11:12 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Tue, 03 Dec 2024 11:12 PM IST
सार

बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 पर मंगलवार को लोकसभा में चर्चा चल रही थी। इस दौरान कुछ विपक्षी सांसदों ने भाषा के मुद्दे पर वित्त मंत्री को घेरने की कोशिश की। इस पर वित्त मंत्री भावुक हो गईं और हिंदी को लेकर अपने छात्रा जीवन की याद साझा की। 

विज्ञापन
Finance Minister became emotional in Parliament, said- I was made fun of for learning Hindi in Tamil Nadu
संसद में बोलतीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान एक बहस में भाषा के मुद्दे पर जवाब देते वक्त भावुक हो गईं। लोकसभा में बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि तमिलनाडु में छात्र जीवन में उनको हिंदी सीखने से रोका गया। जब उन्होंने हिंदी सीखने का प्रयास किया तो सड़कों पर उनका मजाक उड़ाया गया। 
विज्ञापन


दरअसल बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 पर मंगलवार को लोकसभा में चर्चा चल रही थी। इस दौरान कुछ विपक्षी सांसदों ने भाषा के मुद्दे पर वित्त मंत्री को घेरने की कोशिश की। इस पर वित्त मंत्री भावुक हो गईं और हिंदी को लेकर अपने छात्रा जीवन की याद साझा की। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उस समय दक्षिणी राज्य में हिंदी और संस्कृत सीखने को नीची नजर से देखा जाता था। मैं तमिलनाडु में अपने अनुभव से यह बात कह रही हूं। जब मैं अपने स्कूल के अलावा हिंदी सीखने गई तो सड़कों पर मेरा मजाक उड़ाया गया। मुझसे कहा गया कि ओह तुम हिंदी सीखना चाहते हो। तुम तमिलनाडु में रहते हो और तुम हिंदी सीखना चाहते हो। यह तो उत्तर भारत की भाषा है। ये शब्द मेरे कानों में गूंज रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निचले सदन में उन्होंने कहा कि हिंदी और संस्कृत सीखना किसी अन्य विदेशी भाषा और शब्दों को सीखने जैसा समझा जाता है। जिनका प्रयोग यहां आने वाले लोग करते हैं। क्या तमिलनाडु भारत का हिस्सा नहीं है? तो मेरे लिए हिंदी सीखने में क्या गलत है। उन्हें 'वंधेरी' (तमिल का शब्द जिसका अर्थ नकारात्मक अर्थ में बाहरी होता है) कहा जाता था। उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि वे हमें वंधेरी कहते थे। क्या यह तमिलनाडु की राजनीतिक रणनीति का हिस्सा नहीं है?

वित्त मंत्री ने कहा कि मुझे मेरी पसंद की भाषा सीखने के मौलिक अधिकार से वंचित किया गया। मैंने तमिलनाडु का अनुभव किया है। जहां मुझ पर हिंदी न सीखने का दबाव डाला गया। क्या यह मुझ पर थोपा जाना नहीं है? यह कहना ठीक है कि हम हिंदी नहीं थोपना चाहते। हम हिंदी नहीं थोपना चाहते, लेकिन उन्होंने मुझ पर हिंदी न सीखने का दबाव क्यों डाला? मैं यह पूछना चाहती हूं।


मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिल भाषा को संयुक्त राष्ट्र में ले गए। मुझे एक ऐसा प्रधानमंत्री बताइए जो तमिल को संयुक्त राष्ट्र में ले गया हो वह केवल नरेंद्र मोदी हैं। मुझे एक ऐसा प्रधानमंत्री बताइए जो तमिल को बार-बार बढ़ावा देता हो। क्योंकि वह उस भाषा का सम्मान करते हैं। मुझे एक ऐसा प्रधानमंत्री बताइए जिसके साथ डीएमके गठबंधन में रही हो, जहां प्रधानमंत्री ने तमिल को बढ़ाया हो। हम सभी तमिलों की भावनाओं को मोदी जी ही सम्मान देते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed