फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   final cosc meeting cds general anil chauhan admiral dinesh tripathi retirement indian armed forces

COSC Meeting: सीडीएस जनरल अनिल चौहान और नौसेना प्रमुख की आखिरी सीओएससी बैठक, कई अहम मुद्दों पर हुई बात

Mon, 25 May 2026 10:53 PM IST
अमन तिवारी आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Mon, 25 May 2026 10:53 PM IST
सार

सीडीएस जनरल अनिल चौहान और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी की सेवानिवृत्ति से पहले सोमवार को अंतिम सीओएससी बैठक हुई। इसमें थिएटराइजेशन और सैन्य तालमेल पर चर्चा की गई। जल्द ही लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि नए सीडीएस और वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नए नौसेना प्रमुख बनेंगे।

विज्ञापन
final cosc meeting cds general anil chauhan admiral dinesh tripathi retirement indian armed forces
तीनों सेनाओं के प्रमुखों व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ - फोटो : आईएएनएस

विस्तार

चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (सीओएससी) की सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। तीनों सेनाओं के प्रमुखों और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की मौजूदगी वाली यह मीटिंग कई मायनों में विशेष रही। यह बैठक चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और सीओएससी के स्थायी अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान तथा नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी के लिए सेवानिवृत्ति से पहले अंतिम सीओएससी बैठक रही।
विज्ञापन


बता दें कि दोनों वरिष्ठ सैन्य अधिकारी इसी महीने सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इन अधिकारियों की सेवानिवृत्ति से पहले हुई यह बैठक भावनात्मक और ऐतिहासिक महत्व की रही। बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस दौरान तीनों सेनाओं के बीच तालमेल, संयुक्त सैन्य रणनीति, परिचालन समन्वय और थिएटराइजेशन की दिशा में चल रहे प्रयासों पर चर्चा की गई। मुख्यालय इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व ने तीनों सेनाओं के बीच संयुक्तता, एकीकरण और ऑपरेशनल तालमेल को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। विशेष रूप से थिएटराइजेशन की दिशा में आगे बढ़ रहे सैन्य ढांचे को नई गति देने में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बंगाल: TMC जिलाध्यक्ष पद छोड़ सांसद काकोली घोष बोलीं- चुनाव आई-पैक के कारण हारे, बदतमीजी करते थे कंपनी के लोग


मुख्यालय इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ ने कहा कि जनरल अनिल चौहान और एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने भारतीय सशस्त्र बलों पर अपनी कार्यशैली और नेतृत्व की अमिट छाप छोड़ी है। भारतीय रक्षा बलों ने दोनों विशिष्ट सैन्य नेताओं के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी भारत की तीनों सेनाओं के बीच रणनीतिक समन्वय का प्रमुख मंच है।

गौरतलब है कि सरकार ने वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को नया नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है। वर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी 31 मई को सेवानिवृत्त होंगे, जिसके बाद कृष्णा स्वामीनाथन यह पद संभालेंगे। वहीं, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल भी इसी महीने पूरा हो रहा है। उनके बाद लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि देश के नए और तीसरे सीडीएस बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed