फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप: 'चक दे इंडिया' से प्रभावित चिली, कोच बोले- इस बार चिली करेगी 'चक दे'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप इस बार भारत में हो रहा है और इवेंट के लिए चिली की टीम कोलकाता पहुंच भी गई है। आठ अक्टूबर को उसका इंग्लैंड से मुकाबला है। मुकाबले से पहले चिली के कोच हेरनन कप्पटो ने 'चक दे चिली' बोलकर लोगों का दिल जीत लिया। मीडिया से बात करते हुए चिली के कोच ने कहा कि हम लोग पिछले छह महीनों से कड़ी मेहनत कर रहे हैं और चिली को उम्मीद है कि इस बार वे 'चक दे' करके दिखाएगी।
हेरनन का डॉयलोग सुनकर पत्रकार हैरान रह गया और उसने पूछा कि उन्होंने यह कहां सुना? इसपर हेरनन ने बताया कि उन्होंने भारत आने से पहले शाहरुख खान की फिल्म 'चक दे इंडिया' देखी थी।
पढ़ें: कब-कहां खेले जाएंगे फीफा अंडर-17 विश्व कप के मुकाबले, जानिए पूरा शेड्यूल
चिली के लिए यह सफर इतना आसान नहीं होगा क्योंकि जिस ग्रुप में चिली है उसमें काफी अच्छी टीमें हैं। चिली लीग स्टेज के ग्रुप एफ में है। उसके साथ इस ग्रुप में इंग्लैंड, ईराक और मेक्सिको हैं।
कोच ने खुद इन टीमों को काफी अच्छा बताया और आगे के मुकाबलों में उनसे सामना ना होने की आशा भी की। चिली ने 20 साल के इंतजार के बाद इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है।
“Chak de India”, la película que inspira a #LaRojaSub17 🍿
— Selección Chilena (@LaRoja) September 27, 2017
📝: https://t.co/BqWuJAvtoI pic.twitter.com/5fnCtG0LfL