फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   FICCI writes to 25 Chief Ministers on Covid19 management urges them not to impose lockdown

अर्थव्यवस्था की चिंता: फिक्की ने 25 मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर की लॉकडाउन नहीं लगाने की अपील

Sun, 18 Apr 2021 03:46 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 18 Apr 2021 03:46 AM IST
सार

  • यह कठोर कदम समग्र स्थिति के अनुकूल नहीं होगा और अर्थव्यवस्था को गर्त में ले जाएगा

विज्ञापन
FICCI writes to 25 Chief Ministers on Covid19 management urges them not to impose lockdown
कोरोना की वजह से लगा नाइट कर्फ्यू (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औद्योगिक संगठन फिक्की ने 25 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर लॉकडाउन नहीं लगाने का आग्रह किया है। फिक्की अध्यक्ष उदय शंकर ने पत्र में कहा है कि पूर्व में लगाए गए लॉकडाउन से अर्थव्यवस्था ने अभी अभी उबरना शुरू किया है, लिहाजा हमें राज्यों में एक और लॉकडाउन या आंशिक लॉकडाउन लगाने से बचना चाहिए।

विज्ञापन


इस स्तर पर यह कठोर कदम समग्र स्थिति के अनुकूल नहीं होगा और अर्थव्यवस्था को गर्त में ले जाएगा। लॉकडाउन या आंशिक लॉकडाउन की बजाय राज्यों को कोविड टेस्टिंग बढ़ाने, जागरूकता अभियान, मास्क पहनना, सामाजिक दूरी और स्वच्छता जैसे कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन


फिक्की की ओर से दिल्ली, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, राजस्थान, त्रिपुरा, मेघालय, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, नगालैंड, मिजोरम, आंध्र प्रदेश, गुजरात, मणिपुर, गुजरात, असम, तमिलनाडु, तेलंगाना, गोवा, पुडुचेरी, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, सिक्किम, केरल के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed