फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   FHRAIs request to Maharashtra government reconsider new restrictions, hospitality sector will be ruined

एफएचआरएआई की महाराष्ट्र सरकार से गुहार: नए प्रतिबंधों पर पुनर्विचार करें, बर्बाद हो जाएगा आतिथ्य क्षेत्र

Thu, 15 Apr 2021 01:06 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 15 Apr 2021 01:06 AM IST
सार

  • महाराष्ट्र में कोरोना वायरस महामारी का संक्रमण एक बार फिर तेजी से फैल रहा है
  • एफएचआरएआई ने कहा है, रेस्त्रां को केवल खाद्य सामग्री को पैक करा कर ले जाने अथवा घरों पर आपूर्ति करने की अनुमति दी गई है

विज्ञापन
FHRAIs request to Maharashtra government reconsider new restrictions, hospitality sector will be ruined
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

होटल और रेस्त्रां संघों के महासंघ ‘फेडरेशन आफ होटल एण्ड रेस्टारेंट एसोसियेसंस आफ इंडिया (एफएचआरएआई) ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में रेस्त्रां पर जो नए प्रतिबंध लगाए हैं उससे आतिथ्य क्षेत्र बरबाद हो जाएगा। संगठन ने राज्य सरकार से इन प्रतिबंधों को लेकर एक बार नए सिरे से विचार करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र में कोरोना वायरस महामारी का संक्रमण एक बार फिर तेजी से फैल रहा है। इस पर अंकुश लगाने के लिए राज्य सरकार ने राज्य में बुधवार रात से 15 दिन के लिए लोगों के आने जाने पर प्रतिबंध लगाते हुए कफ्र्यू का एलान किया है।
विज्ञापन


एफएचआरएआई ने कहा है, रेस्त्रां को केवल खाद्य सामग्री को पैक करा कर ले जाने अथवा घरों पर आपूर्ति करने की अनुमति दी गई है। इससे रेस्त्रां को पखवाड़े के दौरान अपने कारोबार में भारी नुकसान की आशंका दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफएचआरएआई ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार के ब्रेक दि चेन आदेश से 30 प्रतिशत से अधिक रेस्त्रां पूरी तरह से बंद हो जायेंगे। राज्य में पहले ही पिछले साल लगाए गए लॉकडाउन के कारण वित्तीय दबाव नहीं झेल पाने की वजह से 35 प्रतिशत होटल और रेस्त्रां बंद हो चुके हैं।


संगठन ने राज्य सरकार से अपील की है कि रेस्त्राओं को सीमित समय के लिए ही सही परिचालन की मानक प्रक्रियाओं को अपनाते हुए ग्राहकों को उनमें बैठकर खाने की अनुमति दी जानी चाहिए। राज्य सरकार को इस आग्रह पर विचार करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed