फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   few more MPs suspended from Lok Sabha, including Leader of Congress in Lok Sabha Adhir Ranjan Chowdhury

MPs Suspended: 30 लोकसभा सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित, तीन अन्य पर विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने तक रोक

Mon, 18 Dec 2023 03:21 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 18 Dec 2023 03:21 PM IST
सार

लोकसभा अध्यक्ष की ओर से नाम पुकारने के बाद संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने निलंबन के संबंध में एक प्रस्ताव पेश किया। इसे ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन
few more MPs suspended from Lok Sabha, including Leader of Congress in Lok Sabha Adhir Ranjan Chowdhury
लोक सभा स्पीकर ओम बिरला (वीडियो ग्रैब) - फोटो : यूट्यूब @ संसद टीवी

विस्तार

लोकसभा की कार्यवाही में बाधा डालने के लिए सोमवार को 33 विपक्षी सांसदों को सदन से निलंबित कर दिया गया। जिन सांसदों पर निलंबन की गाज गिरी है, उनमें कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, द्रमुक सांसद टीआर बालू, दयानिधि मारन और तृणमूल कांग्रेस के सौगत रॉय शामिल हैं। 

विज्ञापन


नारे लगाने के लिए अध्यक्ष के आसन पर चढ़ गए थे
बताया गया कि जिन सांसदों पर निलंबर की गाज गिरी है, उनमें से 30 को बचे हुए शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा तीन अन्य सांसदों को  विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट लंबित रहने तक निलंबित कर दिया गया है। इनमें के. जयकुमार, विजय वसंत और अब्दुल खालिक शामिल हैं। ये सभी नारे लगाने के लिए अध्यक्ष के आसन पर चढ़ गए थे।
विज्ञापन




प्रल्हाद जोशी ने निलंबन के संबंध में प्रस्ताव पेश किया
लोकसभा अध्यक्ष की ओर से नाम पुकारने के बाद संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने निलंबन के संबंध में एक प्रस्ताव पेश किया। इसे ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा के 45 सांसदों को किया गया निलंबित
इस बीच लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी सांसदों पर कार्रवाई की गई। सदन में हंगामे और नियमों की अवहेलना को लेकर संसद के उच्च सदन के 45 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है।


अब तक 92 सांसदों पर कार्रवाई
इससे पहले गुरुवार को दोनों सदनों के 14 सांसदों को निलंबित कर दिया गया था। इसमें लोकसभा के 13 और राज्यसभा के एक सांसद शामिल थे। इस तरह अब तक दोनों सदनों के 92 सांसदों पर निलंबन की कार्रवाई की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed