{"_id":"6008a3de8ebc3e33be252da4","slug":"festival-sales-increased-25-percent-in-october-december-quarter-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में त्योहारी मांग से मकानों की बिक्री में 25 फीसदी की हुई बढ़ोतरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में त्योहारी मांग से मकानों की बिक्री में 25 फीसदी की हुई बढ़ोतरी
Thu, 21 Jan 2021 03:12 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 21 Jan 2021 03:12 AM IST
विज्ञापन
House sale
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के सात प्रमुख शहरों में अक्तूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान कुल 1,10,811 मकान बिके। बिक्री में यह तेजी सालाना आधार पर 25 फीसदी और सितंबर तिमाही के मुकाबले 78 फीसदी ज्यादा है। 2019 की समान तिमाही में कुल 88,976 मकान बिके थे।
विज्ञापन
प्रॉपइक्विटी के आंकड़े... सितंबर तिमाही के मुकाबले 78 फीसदी बढ़ी बिक्री
डाटा एनालिटिक फर्म प्रॉपइक्विटी के मुताबिक, लॉकडाउन खत्म होने और त्योहारी मांग बढ़ने से 2020 की चौथी तिमाही में सात प्रमुख शहरों दिल्ली-एनसीआर, मुंबई महानगर क्षेत्र, बंगलूरू, चेन्नई, कोलकाता, पुणे और हैदराबाद में बिक्री बढ़ी है।
विज्ञापन
प्रॉपइक्विटी के एमडी एवं संस्थापक समीर जसूजा का कहना है कि आवासीय बाजार में निश्चित तौर पर सुधार हुआ है। चौथी तिमाही के आंकड़ों से सुधार के संकेत मिल रहे हैं। देश में कोविड-19 वैक्सीन लगाने की शुरुआत हो चुकी है, इसलिए इस क्षेत्र में आगे और भी तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
2020 में 16 फीसदी घटी बिक्री
आंकड़ों के मुताबिक, अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में मांग बढ़ने के बावजूद 2020 के दौरान आवासीय संपत्तियों की बिक्री 16 फीसदी कम होकर 2,86,951 इकाई रह गई। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर में मकानों की बिक्री 34 फीसदी घटकर 29,640 इकाई रह गई। कोलकाता में यह बिक्री 38 फीसदी, चेन्नई में 30 फीसदी, बंगलूरू में 29 फीसदी, पुणे में 17 फीसदी और हैदराबाद में 14 फीसदी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, मुंबई महानगर क्षेत्र में 3 फीसदी बढ़कर 1,11,256 इकाई पहुंच गई।