फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fertility rates in Muslims also declined, according to the previous survey

कम हुई मुस्लिमों की प्रजनन दर, पिछले सर्वे के मुकाबले इस बार दर्ज हुई कमी

Fri, 12 Jan 2018 11:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 12 Jan 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
Fertility rates in Muslims also declined, according to the previous survey
मुस्लिम प्रजनन दर

देश की बढ़ती जनसंख्या पर कई संस्थाएं अपने सर्वे जारी करती है। हाल ही में राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे (2015-16) में वो बात सामने आई जिस पर समाजशात्री कई तरह से विश्लेषण कर चुके हैं। हिंदुओं की घटती जनसंख्या दर पर कई चिंताजनक लेखों को भी आपने पढ़ा होगा लेकिन हाल ही के इस सर्वे में ये बात भी सामने आई है कि मुस्लिम प्रजनन दर भी पिछले सर्वे के मुताबिक घटी है। 

विज्ञापन


कुल मिलाकर इस सर्वे में कई धार्मिक समुदायों की सालाना प्रजनन दर निकाली गई है और यह पाया गया है कि पिछले सर्वे (2004-05) के मुताबिक इस बार औसतन सभी सभी धर्मों का प्रजनन दर घटा है। जहां हिंदुओं का पिछला प्रजनन दर था 2.8 तो वो अब घटकर 2.1 हो गया है। वहीं मुस्लिम समुदाय का प्रजनन दर, जिस पर यह बहस होती रही कि जनसंख्या बाहुल्य होने के मकसद से इसे बढ़ाने का काम हो रहा है वो भी घटी है। 
विज्ञापन


पिछले सर्वे के मुताबिक इस बार मुस्लिम प्रजनन दर 3.4 के मुकाबले 2.6 रह गया है। इस सर्वे से यह आंकलन भी लगाना गलत नहीं होगा कि जिस समुदाय का प्रजनन दर कम हो रहा है उनका शिक्षा दर बढ़ रहा है या फिर ये कहें कि शिक्षा दर में बढ़ोत्तरी ही गिरते प्रजनन दर का कारण हैं। सभी सामुदायिक वर्गों में सबसे कम प्रजनन दर 1.2 है और यह समुदाय है जैन वर्ग, जिसमें शिक्षा का दर नियमित बढ़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वे के मुताबिक सिखों का प्रजनन दर 1.6 है जो पिछले सर्वे में 1.95 था, बौध धर्म में ये आंकड़ा 1.7 है और यह पहले 2.25 रहा था तो क्रिस्चनों में प्रजनन दर 2.0 जो पिछले मुकाबले .34 कम हुआ है, वहीं कुल मिलाकर भारतीय प्रजनन दर 2.2 आंकी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed