फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fear of Omicron: People traveling abroad to get booster dose of Covid vaccine, Dubai, UK and US is favorite place for additional shot

ओमिक्रॉन का डर: बूस्टर डोज लेने के लिए विदेश यात्रा कर रहे लोग, अतिरिक्त इम्यूनिटी के लिए ब्रिटेन-अमेरिका के बाद दुबई पसंदीदा जगह 

Mon, 06 Dec 2021 09:17 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 06 Dec 2021 09:17 AM IST
सार

एक कंपनी के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं और व कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। इसलिए वे बूस्टर डोज के लिए बाहर जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Fear of Omicron: People traveling abroad to get booster dose of Covid vaccine, Dubai, UK and US is favorite place for additional shot
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट का खतरा फिर से मंडराने लगा है, ऐसे में कई देश अपने नागरिकों को बूस्टर डोज दे रहे हैं। लेकिन भारत में अभी तक इसको लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया है। इस बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स से पता चला है कि भारत के कई लोग दूसरे देशों में जाकर बूस्टर डोज ले रहे हैं। इन लोगों में बड़े उद्योगपति घराने या फिर बड़ी कंपनियों में उच्च पदों पर काम करने वाले लोग शामिल हैं। 

विज्ञापन


उद्योग जगत के लोगों का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी है कि उनकी कंपनी के कई कर्मचारी भारत के बाहर बूस्टर डोज लेने के लिए यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग अपनी इम्यूनिटी को लेकर चिंतित हैं, इसलिए चिकित्सीय परामर्श के बाद वे विदेश यात्रा कर रहे हैं। एक बड़ी कंपनी के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि उनके यहां के कई कर्मचारी बूस्टर डोज के लिए अमेरिका की यात्रा कर चुके हैं। 
विज्ञापन


ब्रिटेन-अमेरिका के अलावा दुबई बना हॉटस्पॉट
भारत से जो लोग बूस्टर डोज के लिए विदेश यात्रा कर रहे हैं। उनका पसंदीदा देश ब्रिटेन और अमेरिका है। वहीं फाइजर की अतिरिक्त खुराक लेने वाले दुबई भी जा रहे हैं। एक कंपनी के सीईओ ने कहा कि भारत में अभी तक बूस्टर डोज को लेकर फैसला नहीं हुआ है, मुझे नहीं पता कि यह कानूनी है या गैर कानूनी। लेकिन लोग स्वास्थ्य के प्रति चिंतित हैं और खुद को बचाना चाहते हैं, वे कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में भी जल्द लग सकती है बूस्टर डोज
भले ही भारत में अभी तक बूस्टर डोज को लेकर कोई फैसला न हुआ हो, लेकिन जल्द ही इस पर कोई निर्णय लिया जा सकता है। कोरोना वैक्सीन की अतिरक्त खुराक को लेकर कई बैठकें भी हो चुकी हैं। वैज्ञानिक भी इसकी जरूरत बता चुके हैं, ऐसे में जल्द ही केंद्र सरकार बूस्टर डोज को लेकर दिशानिर्देश जारी कर सकती है। संभव है कि पहले चरण में बूस्टर डोज बुजुर्गों व खराब इम्यूनिटी वाले लोगों को दिया जाए। वहीं सीरम इंस्टीट्यूटर के अदार पूनावाला भी कह चुके हैं कि उनके पास बूस्टर डोज के लिए पहले से करीब 1.5 करोड़ से ज्यादा कोविशील्ड की खुराक आरक्षित हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed