{"_id":"5ba02012867a557eb3414930","slug":"fear-of-infection-in-the-pancreas-of-goa-chief-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा के मुख्यमंत्री के पेनक्रियाज में संक्रमण की आशंका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोवा के मुख्यमंत्री के पेनक्रियाज में संक्रमण की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Tue, 18 Sep 2018 03:13 AM IST
विज्ञापन
Manohar Parrikar Admited
एम्स में भर्ती गोवा के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर परिकर की हालत स्थिर है। डॉक्टरों ने फिलहाल उन्हें कैंसर होने की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उन्होंने पेनक्रियाज में संक्रमण होने की आशंका जरूर जताई है। सोमवार को एम्स के गैस्ट्रो विभाग के वरिष्ठ डॉक्टरों ने उनके पेट और सीने का सीटी स्कैन करवाया।
विज्ञापन
एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि मनोहर परिकर में पेनक्रियाज में संक्रमण के लक्षण दिख रहे हैं, इसलिए उनका सीटी स्कैन कराया गया है। उनके यूरीन और रक्त के नमूनों को भी जांच के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम तक रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है। डॉक्टरों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद संक्रमण पर नियंत्रण किया जाएगा।
विज्ञापन
अगर पेनक्रियाज प्रत्यारोपण की स्थिति आती है, तो एम्स में इसका उपचार मिलना चुनौतीपूर्ण होगा, क्योंकि अभी तक एम्स में इसका प्रत्यारोपण नहीं हुआ है। राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन के आंकड़ों के अनुसार अभी तक दक्षिणी राज्यों में ही पेनक्रियाज का प्रत्यारोपण होता आया है।
विज्ञापन
इसके लिए एम्स चेन्नई के डॉक्टरों का मदद भी ली जा सकती है। इधर, परिकर को देखने सोमवार को अमित शाह, जेपी नड्डा और विजय गोयल एम्स पहुंचे। गैस्ट्रो विभाग के वरिष्ठ डॉक्टर प्रदीप गर्ग की निगरानी में परिकर का इलाज किया जा रहा है।