फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   father's irresponsibility, 4 year old girl dead due to Suffocation

शराबी पिता की लापरवाही से घुटा चार साल की बच्ची का दम

Mon, 10 Oct 2016 11:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिवपुर (वाराणसी)
ब्यूरो/अमर उजाला, शिवपुर (वाराणसी) Updated Mon, 10 Oct 2016 11:45 AM IST
विज्ञापन
father's irresponsibility, 4 year old girl dead due to Suffocation
- फोटो : demo pic

उसरपुरवा के दिलीप साहनी की शराब की लत रविवार को उसकी चार साल की बेटी नव्या की जान ले बैठी। शराब के नशे में धुत दिलीप अपनी बेटी नव्या को कार में बिठाकर शिवपुर बाजार की तरफ घूमने निकला था। 

विज्ञापन


शिवपुर रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक बंद होने के कारण उसने कार रोकी और फिर स्टार्ट नहीं की। काफी देर तक शीशा बंद कार खड़ी देख लोगों ने शिवपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार का गेट खोला तो दिलीप और नव्या दोनों अचेत मिले। दोनों को दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया जहां नव्या को मृत घोषित कर दिया गया जबकि दिलीप का उपचार जारी है।
विज्ञापन


मिर्जापुर के चुनार के टेकउर का दिलीप साहनी अपनी तीन बेटियों दिव्या (5), नव्या (4), सौम्या (2) और पत्नी सुनीता के साथ किराये के मकान में रहता है। दिलीप एक ट्रैवल्स कंपनी में कार चलाता है और खुद की इंडिगो कार किराए पर चलवाता है। बताया जाता है कि रविवार को सुबह से ही दिलीप ने अपनी कार के चालक के साथ घर के समीप ही खूब शराब पी। इसके बाद दिलीप ने नव्या को कार में बिठाया और शिवपुर बाजार की ओर निकला। शिवपुर रेलवे क्रॉसिंग का फाटक बंद देख उसने वहीं कार रोकी तो रुका ही रह गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शीशा बंद होने के कारण कार में ऑक्सीजन की कमी हुई

father's irresponsibility, 4 year old girl dead due to Suffocation

स्थानीय लोगों ने शीशा बंद कार घंटे भर से ज्यादा देर तक खड़ी देखी तो पुलिस को सूचना दी। दोनों को दीनदयाल अस्पताल ले जाने पर नव्या को मृत घोषित करते हुए डॉक्टरों ने बताया कि प्रथमदृष्टया यही लगता है कि शीशा बंद होने के कारण कार में ऑक्सीजन की कमी हुई जिसके चलते दोनों का दम घुटा और नव्या की मौत हो गई। हालांकि, दिलीप की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

इस संबंध में शिवपुर थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि दिलीप के साथ बैठकर शराब पी रहे उसके चालक से घटना के संबंध में पूछताछ की गई है। दिलीप के होश में आने का इंतजार है। नव्या का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed