{"_id":"59051f094f1c1b8668c0c084","slug":"father-accused-of-severely-beating-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता पर मासूम बेटे ने लगाया बेरहमी से पिटाई का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पिता पर मासूम बेटे ने लगाया बेरहमी से पिटाई का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
राजीव कुमार/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 30 Apr 2017 05:52 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छावला इलाके में नौ साल के मासूम ने पिता पर क्रूरता से पिटाई करने का आरोप लगाकर उसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पिटाई की वजह से मासूम का एक हाथ उठ नहीं पा रहा है। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल करवाया और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के बर्ताव की वजह से उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर मायके चली गई है। मासूम और उसके दो छोटे भाई बहनों की देखरेख के लिए पुलिस ने उन्हें एक संस्था को सौंप दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 27 अप्रैल को एक शख्स ने चाइल्ड लाइन को फोन कर बताया कि नजफगढ़ की कश्मीरी कॉलोनी में एक व्यक्ति अपने बच्चों के साथ क्रूरता से पेश आता है और उनकी पिटाई करता है। चाइल्ड लाइन के पदाधिकारी फोन करने वाले शख्स से मिले और आरोपी के मकान पर पहुंचे। जहां उन्हें नौ साल का बच्चा मिला।
विज्ञापन
उसके शरीर पर चोट के निशान थे। उसका एक हाथ उठ नहीं रहा था। पदाधिकारी ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस को मासूम ने बताया कि उसका पिता अक्सर उसकी और चार साल के भाई व ढाई साल की बहन की पिटाई करता है। एक दिन पहले पिता ने चोरी का आरोप लगाकर उसकी जमकर पिटाई की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बच्चे का मेडिकल करवाया और उसके बयान पर पिता के खिलाफ मारपीट और बाल अपराध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी पेशे से ड्राइवर है। आरोपी के बर्ताव की वजह से कुछ दिन पहले उसकी पत्नी मायके चली गई। नौ साल का मासूम ही किसी तरह से खाना बनाकर अपने भाई बहनों को खिलाता था। आरोपी के पास पत्नी का नंबर व मायके का पता नहीं होने की वजह से पुलिस ने बच्चों को एक संस्था को सौंप दिया है।