फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   FASTag how fast : Toll tax deducted for car parked outside the house in Chhindwara 300 km away! Know what to do if this happens

फास्टैग से चपत: छिंदवाड़ा में घर के बाहर खड़ी कार का टोल टैक्स कटा 300 किलोमीटर दूर! जानिए ऐसा हो तो क्या करें

Thu, 02 Sep 2021 03:58 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 02 Sep 2021 03:58 PM IST
सार

देशभर के टोल नाकों पर वाहनों के लिए फास्टैग की व्यवस्था शुरू की गई है, लेकिन इस इलेक्ट्रॉनिक व्यवस्था में भी खामियां सामने आती रहती हैं। मप्र के छिंदवाड़ा व बैतूल में ऐसे दो मामले सामने आए हैं, जिनमें कार उस लोकेशन पर थी ही नहीं, जिस नाके पर वह बताई गई और खाते से टोल टैक्स काट लिया गया। 
 

विज्ञापन
FASTag how fast : Toll tax deducted for car parked outside the house in Chhindwara 300 km away! Know what to do if this happens
सांकेतिक चित्र

विस्तार

मध्यप्रदेश के दो लोगों को घर बैठे फास्टैग से चपत लगने के मामले सामने आए हैें। दोनों मामलों में कार उस लोकेशन पर नहीं थी, जिस टोल नाके पर टैक्स काटा गया। एक मामले में 175 किलोमीटर दूर तो दूसरे में 295 किलोमीटर दूर स्थित टोल नाके पर टैक्स काटा लिया गया। जबकि दोनों वाहन संबंधित हाईवे से गुजरे तक नहीं थे। 

विज्ञापन


छिंदवाड़ा के कारोबारी अंबेश बलवापुरी की कार उनके घर के बाहर खड़ी थी, लेकिन करीब 295 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के केलापुर टोल प्लाजा पर उनके फास्टैग खाते से  राशि कट गई। वह अपनी कार एमपी48सी8777 से तीन जुलाई को छिंदवाड़ा गए थे। इस दौरान मिलानपुर और चिखली टोल प्लाजा उन्होंने पार किया। इन दोनों टोल प्लाजा पर उनके फास्टैग खाते से टैक्स कटने का मैसेज आया। चार जुलाई को अपनी कार सहित छिंदवाड़ा में ही थे। तभी रात 8:32 बजे उनके फोन पर एक मैसेज आया। इसमें केलापुर टोल प्लाजा पर फास्टैग खाते से 90 रुपये टैक्स कटने की सूचना थी। केलापुर टोल प्लाजा महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में नागपुर-हैदराबाद-बेंगलुरू-कन्याकुमारी नेशनल हाईवे नंबर 44 पर स्थित है।
विज्ञापन


मैसेज पढ़ते ही अंबेश हैरान हो गए, क्योंकि उनकी कार तीन जुलाई के बाद से छिंदवाड़ा से बाहर निकली ही नहीं थी। उन्हें समझ आ गया कि उनकी कार के नंबर से किसी ने छेड़छाड़ कर के यह धोखाधड़ी की है। इस पर उन्होंने तत्काल ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से मामले की शिकायत की और कार्रवाई करने की मांग की है। देशभर के टोल नाके एनएचएआई के अधीन ही आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैतूल के सराफा कारोबारी भी हुए शिकार
दूसरा मामला मप्र के ही बैतूल के सराफा कारोबारी ऋषभ गोठी के साथ हुआ। उनकी कार एमपी 48 बीसी 9911 का टोल टैक्स गत गुरुवार को फास्टैग से इसी तरह कट गया। टैक्स कटने का मैसेज आते ही उन्होंने सबसे पहले अपनी कार देखी तो घर के बाहर ही खड़ी थी, जबकि टोल टैक्स फास्टैग के जरिए 175 किमी दूर महाराष्ट्र के पाटन सांवगी नाके पर कट गया है। 90 रुपये कटने का मैसेज देख वे हैरान रह गए। उन्होंने भी तत्काल इसकी शिकायत एनएचएआई में दर्ज कराई। 

इस तरह हो सकती है ये वारदातें 
जानकारों का कहना है कि शातिर अपराधी ने कारों या अन्य वाहनों की नंबर की प्लेटें लगाकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं। फर्जी नंबर प्लेट लगाने के बाद वे संबंधित फास्टैग खाते से उसे चालाकी से लिंक कर सकते हैं। इस तरह की घटनाएं दो एक ही नंबर पर दो फास्टैग जारी होने से भी हो सकती है। नाके पर मैनुअल तरीके से एंट्री के कारण अंकों में गड़बड़ कर के भी राशि काटी जा सकती है। 


इस तरह करें शिकायत
फास्टैग से चपत लगने के मामलों में टैग के पीछे लिखे संबंधित बैंक के टोल फ्री नम्बर पर कॉल कर शिकायत करें। बैंक को मेल प शिकायत भेज सकते हैं। इसके अलावा एनएचएआई के टोल फ्री नम्बर 1033 पर तो कॉल कर के शिकायत करना ही चाहिए। शिकायत पर कार्रवाई के तहत प्राधिकरण के निर्देश पर संबंधित टोल नाके का प्रबंधन कैमरे की जांच करेगा र्और यदि सच में शिकायतकर्ता की गाड़ी वहां से नहीं गुजरी होगी तो राशि रिफंड हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed