फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farmers Union says Modi Government wants to propagate against the movement

आंदोलन के खिलाफ दुष्प्रचार करना चाहती है सरकार : किसान संगठन

Fri, 25 Dec 2020 03:11 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 25 Dec 2020 03:11 AM IST
विज्ञापन
Farmers Union says Modi Government wants to propagate against the movement
गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शन करते किसान - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे किसान संगठन ने बातचीत के नए प्रस्ताव को सरकार का दुष्प्रचार बताया है। कृषि मंत्रालय के पत्र संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा, सरकार बार-बार बातचीत का प्रस्ताव देकर यह माहौल बनाना चाहती है कि किसान संगठन बात नहीं करना चाहते। सरकार बात करना चाहती है तो तीनों कानूनों को रद्द करने की बात प्रस्ताव में शामिल करे।

विज्ञापन


सिंघु, टीकरी और गाजीपुर बार्डर पर आंदोलन कर रहे 40 किसान संगठनों के संयुक्त किसान मोर्चा की शुक्रवार को बैठक होगी, जिसमें सरकार के नए पत्र पर मंथन होगा। इसके बाद किसानों की ओर से आधिकारिक जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार देर शाम संयुक्त मोर्चा ने कहा, सरकार हमारी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है, इसलिए रोज-रोज पत्र लिख रही है। सरकार का नया पत्र भी आंदोलन के खिलाफ दुष्प्रचार से इतर कुछ नहीं है। किसान नेता शिवकुमार कक्का ने कहा, अगर सरकार बात करने के लिए गंभीर है तो तीनों कानूनों को वापस लेने की बात करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही एमएसपी की कानूनी गारंटी भी हमारी प्रमुख मांग है। सरकार इसे अनदेखा नहीं कर सकती। अब हम शुक्रवार की बैठक में नए पत्र पर विचार करेंगे। गौरतलब है किसान संगठनों और सरकार के बीच पांच दौर की बातचीत बेनतीजा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed