फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farmers protest: Harvir Singh who arrived at the Ghazipur border by cycling from Palwadi

आंदोलन : थमा नहीं है किसानों का जोश, 80 किलोमीटर साइकिल चलाकर गाजीपुर बॉर्डर पहुंचा 73 वर्षीय बुजुर्ग

Sun, 14 Mar 2021 11:19 PM IST
संजीव कुमार झा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 14 Mar 2021 11:19 PM IST
सार

  • किसानों का संघर्ष जारी, कहा- कृषि कानूनों की वापसी तक जारी रहेगा आंदोलन
  • महाराष्ट्र छात्र संंगठन के छात्रों ने भी किसानों के समर्थन का एलान किया 

विज्ञापन
Farmers protest:  Harvir Singh who arrived at the Ghazipur border by cycling from Palwadi
किसान हरवीर सिंह साइकिल से पहुंचे गाजीपुर बॉर्डर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन महीने से ज्यादा समय से चल रहे किसान आंदोलन में मीडिया की दिलचस्पी भले ही कुछ कम हो गई है, लेकिन किसानों का जोश अभी भी बरकरार है। रविवार को मेरठ के पलवाड़ी से साइकिल चलाकर गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचे 73 वर्षीय बुजुर्ग किसान हरवीर सिंह ने कहा कि हमारा जोश थमा नहीं है और यह आंदोलन तभी रुकेगा जब सरकार कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा करेगी।

विज्ञापन

हरवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने रविवार सुबह नौ बजे अपने घर से गाजीपुर बॉर्डर पर आने के लिए रवाना हुए थे और शाम होने तक यहां पहुंच गए। लेकिन इतनी लंबी यात्रा में भी उन्हें कोई थकान नहीं है क्योंकि वे एक ऐसे आंदोलन को समर्थन देने के लिए यहां आए हैं जो उनकी आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए लड़ा जा रहा है। हरवीर सिंह ने कहा कि यह एक प्रकार का युद्ध है और हर अन्नदाता इसका एक सैनिक बना हुआ है।

विज्ञापन


और सैनिकों को इसी बात के लिए जाना जाता है कि या तो वे जीतकर आते हैं या वहीं शहीद हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि उनके जीवन का भी यही लक्ष्य है। वे यहां से या तो कृषि कानून वापस करवाकर जाएंगे या यहीं शहीद हो जाएंगे। लेकिन कृषि कानूनों की वापसी के बिना वे अपने घर वापस जाने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को ही महाराष्ट्र के छात्रों ने भी किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए महाराष्ट्र से गाजीपुर बॉर्डर तक की यात्रा पूरी की। भारतीय किसान यूनियन (युवा) के अध्यक्ष गौरव टिकैत ने महाराष्ट्र स्टूडेंट्स यूनियन (मासू) के सदस्यों के साथ बैठक की और कहा कि महाराष्ट्र के छात्र भी किसान आंदोलन में पूरी तरह देश के अन्नदाताओं के साथ हैं। जब-जब आवश्यकता होगी, महाराष्ट्र के छात्र किसानों का साथ देने के लिए यहां तक आएंगे।

मासू के अध्यक्ष सिद्धार्थ सोनाजी इंगले ने कहा कि देश का अन्नदाता पूरे देश को चलाने वाला होता है। अगर वह संकट में आता है तो पूरा देश ज्यादा देर तक सुरक्षित नहीं रह सकता। इसलिए इस लड़ाई में वे किसानों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक किसानों की हर लड़ाई में छात्र उनके साथ खड़े हैं और वे किसानों का हर तरीके से समर्थन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed