फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kisan Andolan Delhi News: Rakesh Tikait ghazipur border centre and up govt are on backfoot tikait breakdown become turning point delhi police raf 

Kisan Andolan News: देर रात कैसे पलटी बाजी, पढ़िए नोएडा से मुजफ्फरनगर तक की कहानी

Fri, 29 Jan 2021 01:58 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्नेहा बलूनी Updated Fri, 29 Jan 2021 01:58 PM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan Delhi News: Rakesh Tikait ghazipur border centre and up govt are on backfoot tikait breakdown become turning point delhi police raf 
किसान आंदोलन: राकेश टिकैत (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद सरकार और किसानों के बीच तनातनी बढ़ गई है। दिल्ली की गाजीपुर सीमा पर देर तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस खाली हाथ लौट आई है। यहां पुलिस के अलावा रैपिड एक्शन फोर्स को भी तैनात किया गया था। गाजियाबाद प्रशासन ने गाजीपुर में डेरा जमाए बैठे किसान नेताओं को आधी रात तक धरना खत्म करने का अल्टीमेटम दिया था। प्रदर्शनकारी किसान अपना बोरिया-बिस्तर भी समेटने लगे थे लेकिन भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत के आंसुओं ने माहौल को ऐसा बदला कि पुलिस को वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन


टिकैत के आंसुओं ने बदला माहौल
गाजीपुर सीमा को गुरुवार को छावनी में बदल दिया गया था। यहां बड़ी तादाद में पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवान तैनात थे। धारा 144 लगा दी गई थी। इस तरह की अटकलें थीं कि राकेश टिकैत आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं या फिर उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। उनके भाई नरेश टिकैत ने एलान किया था कि अब धरना खत्म कर दिया जाएगा। हालांकि संबोधन में राकेश टिकैत के छलके आंसुओं ने पूरा माहौल बदल दिया। इसके बाद केंद्र और यूपी सरकार बैकफुट पर आ गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Delhi: सिंघु बॉर्डर पर किसानों के खिलाफ गांववालों का प्रदर्शन, राजमार्ग खाली करने की मांग की

किसान तेज कर रहे हैं अपना आंदोलन
अब किसान अपना आंदोलन और तेज कर रहे हैं। रात में ही पड़ोसी राज्यों से किसानों के जत्थे दिल्ली की ओर रवाना होना शुरू हो गए। भिवानी, मेरठ, बागपत से रात को किसान दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वहीं टिकैत आंदोलन में नए सिरे से जान फूंकने में लगे हुए हैं।

प्रशासन ने काटे थे बिजली-पानी के कनेक्शन
हिंसा के बाद किसानों को कहीं पर लाठी के बल पर तो कहीं मान-मनौव्वल करके वापस भेजा जा रहा था। प्रशासन ने उनके बिजली-पानी के कनेक्शन काट दिए थे। इस कार्रवाई के बाद टिकैत ने गुरुवार दोपहर को कहा था कि वे अपना आंदोलन खत्म कर देंगे। इसके बाद गाजियाबाद प्रशासन ने धरना स्थल को खाली करने का आदेश जारी किया था। एक तरफ दिल्ली पुलिस के जवान थे तो दूसरी तरफ यूपी पुलिस। एनएच-24 को बंद कर दिया गया था।

देर रात बदला माहौल, पुलिस हटी पीछे

थोड़ी देर में टिकैत ने मंच से संबोधन दिया। इस दौरान वे रो पड़े। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए आंदोलन खत्म करने से मना कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि यदि तीनों कृषि कानून वापस नहीं होंगे तो वे आत्महत्या कर लेंगे। उनके भावुक होने के बाद रात में माहौल बदल गया। उनके भावुक होने से गांव में बवाल बढ़ गया। नरेश टिकैत ने रात में मुजफ्फरनगर में आपातकालीन पंचायत बुलाई। पंचायत में हजारों किसान पहुंचे। किसानों की एकजुटता के सामने केंद्र और यूपी सरकार बैकफुट पर आ गई। फिर किसानों को सीमा से हटाने के लिए तैनात की गई पुलिस फोर्स को वापस बुला लिया गया।

टिकैत का दावा- सुबह तक बड़ी संख्या में पहुंचेंगे किसान
देर रात मीडिया से बातचीत में राकेश टिकैत ने दावा किया कि शुक्रवार सुबह तक तमाम जिलों से बड़ी तादात में किसान गाजीपुर सीमा पर पहुंच जाएंगे। बता दें कि दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दौरान हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने जिन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है उनमें टिकैत का भी नाम है। उनके खिलाफ गंभीर धाराओं और यूएपीए के तहत केस दर्ज किया गया है। ऐसे में उनके ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed