फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farmers Protest: Farmers Announce Chakka Jam On Feb 6 Trains Diverted Roads Blocked All You Need To Know

 Farmers Protest: दिल्ली को छोड़कर पूरे देश में कल फिर चक्का जाम करेंगे किसान, जानें प्रशासन की क्या है तैयारी

Fri, 05 Feb 2021 02:10 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Fri, 05 Feb 2021 02:10 PM IST
विज्ञापन
Farmers Protest: Farmers Announce Chakka Jam On Feb 6 Trains Diverted Roads Blocked All You Need To Know
किसान आंदोलन - फोटो : सोशल मीडिया

मोदी सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ देश की राजधानी दिल्ली में करीब ढाई माह से किसान आंदोलन जारी है। किसान कल दिल्ली को छोड़कर एनसीआर समेत देश भर में चक्का जाम करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चे ने कल यानी कि शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में 12 से दोपहर 3 बजे तक किसान चक्का जाम करने की घोषणा की है। वहीं किसी अनहोनी से बचने के लिए प्रशासन भी तैयारी में जुटा हुआ है।

विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि जो लोग यहां नहीं आ पाए वो अपने-अपने जगहों पर कल चक्का जाम शांतिपूर्ण तरीके से करेंगे। ये जाम दिल्ली में नहीं होगा।
विज्ञापन

 


किसान नेता राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम करने की घोषणा कर चुके हैं। वहीं इस पर दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चक्का जाम को लेकर हमसे किसी भी किसान नेता ने संपर्क नहीं किया है, लेकिन दिल्ली, यूपी और हरियाणा पुलिस इसको लेकर काफी गंभीर है। दरअसल शनिवार होने के कारण हाईवे पर अच्छी खासी वाहनों की भीड़ होती है। 26 जनवरी की हिंसा से काफी लोग आंदोलन को लेकर गुस्सा भी हैं। ऐसे में पुलिस बेहद सतर्कता बरत रही है।

 शाह की एसएन श्रीवास्तव से मुलाकात
किसानों के चक्का जाम करने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्का जाम के पहले दिल्ली पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव के साथ गुरुवार को बैठक की। इस बारे में सूत्रों मिली जानकारी के अनुसार, श्रीवास्तव ने शनिवार को किसान यूनियनों द्वारा आहूत चक्का जाम के मद्देनजर उठाए गए एहतियाती कदम और शहर में सुरक्षा की स्थिति से केंद्रीय गृह मंत्री को अवगत कराया। 

सीआरपीएफ ने बसों पर जाल लगाने के निर्देश दिए

दिल्ली-एनसीआर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बलों (सीआरपीएफ) की 31 कंपनियों की तैनाती दो हफ्ते के लिए और बढ़ा दी गई है। दिल्ली में तैनात सीआरपीएफ की सभी यूनिट्स से कहा गया है कि वे अपनी बसों पर लोहे का जाल लगा लें।





हरियाणा में प्रशासन तैयार 
हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव ने बताया कि एसपी जिलों में किसानों से बात कर रहे हैं ताकि कहीं कोई दिक्कत न हो।  उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की जाएगी। इससे लोगों को घर से निकलने से पहले यह पता रहेगा कि उन्हें किस रूट से जाना है।

यूपी और राजस्थान में आज पंचायत 
किसान आंदोलन का मजबूती देने के लिए शुक्रवार से उत्तर प्रदेश और राजस्थान में किसान पंचायतों की सीरीज शुरू की जाएगी, जो फरवरी के अंत तक चलेगी। इन पंचायतों का आयोजन राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) की तरफ से किया जा रहा है। आरएलडी ने पिछले हफ्ते किसान आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed