{"_id":"5fc6b4db35af5d71175254e5","slug":"farmers-protest-against-agriculture-bill-2020-government-sought-farmers-opinion","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farmers Protest: सरकार ने आज मांगा किसानों का पक्ष, केंद्रीय कृषि मंत्री बोले- 'कानून के वह बिंदु बताएं जिन पर दिक्कत है, सरकार चिंता दूर करेगी'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Farmers Protest: सरकार ने आज मांगा किसानों का पक्ष, केंद्रीय कृषि मंत्री बोले- 'कानून के वह बिंदु बताएं जिन पर दिक्कत है, सरकार चिंता दूर करेगी'
Wed, 02 Dec 2020 04:12 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 02 Dec 2020 04:12 AM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh and Narendra Singh Tomar meets farmer leaders
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञान भवन में करीब तीन घंटे चली बैठक के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि किसान संगठन कृषि कानूनों से जुडे़ उन खास बिंदुओं को बताएं जिन पर उन्हें दिक्कत है। सरकार उस पर बात करेगी और उनकी चिंताओं को दूर करेगी।
विज्ञापन
तोमर ने कहा कि हमने विस्तार से बात की। तीन दिसंबर को फिर बात करेंगे। सरकार ने किसान संगठनों से कहा है कि वे अपनी चिंता वाले खास बिंदुओं को बुधवार को सरकार से साझा करें, ताकि बृहस्पतिवार को चौथे दौर की वार्ता में इन पर चर्चा की जा सके।
विज्ञापन
तोमर ने बताया कि हमने किसानों को वार्ता के लिए छोटी समिति बनाने को कहा, जिससे किसी नतीजे पर पहुंचना आसान हो। हालांकि किसान संगठनों से इससे इनकार कर दिया और कहा कि वे सभी बैठक में मौजूद रहेंगे। इसलिए हम उनकी बात पर राजी हो गए। किसान तीनों कानूनों को रद्द करने की बात कह रहे हैं। हमने उनसे कहा है कि उन प्रावधानों को बताएं जिन पर उन्हें दिक्कत हो। हम उसे देखेेंगे और उनकी चिंता दूर करेंगे। पहले उन्हें अपनी बात रखने दीजिए।
विज्ञापन
इस सवाल पर कि सरकार कृषि भवन में भाकियू नेता राकेश टिकैत से अलग बात क्यों कर रही है, तोमर ने कहा, वे हमारे पास आए थे। इसलिए हम उनसे बात कर रहे हैं। हम सभी किसानों से बात करने को तैयार हैं। आंदोलन खत्म होने के सवाल पर तोमर ने कहा कि यह समय तय करेगा। इससे पहले बैठक के दौरान किसानों को आश्वस्त किया किया गया कि सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।