फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farmers committing suicide is not new issue: Maha agriculture minister

Farmers Committing Suicide: किसानों की आत्महत्या आम बात हो गई है, महाराष्ट्र के कृषि मंत्री का विवादास्पद बयान

Mon, 13 Mar 2023 03:27 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 13 Mar 2023 03:27 PM IST
सार

कृषि मंत्री अब्दुल सत्तर ने कहा- किसानों की आत्महत्या कोई नई बात नहीं है। ऐसी घटनाएं सालों से घट रही है। हालांकि ऐसी घटनाएं महाराष्ट्र के किसी भी क्षेत्र में नहीं होना चाहिए। 

विज्ञापन
Farmers committing suicide is not new issue: Maha agriculture minister
अब्दुल सत्तार, कृषि मंत्री, महाराष्ट्र सरकार - फोटो : abdulsattar.in

विस्तार

औरंगाबाद जिले में किसानों की आत्महत्या पर महाराष्ट्र के कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार के एक बयान ने सनसनी मचा दी है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कुछ ऐसा बयान दे दिया, जिसने किसानों के जीवन पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। 
विज्ञापन


सत्तार ने रविवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र  सिल्लोड में बेमौसम बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान पत्रकारों ने उनसे मार्च में किसानों की आत्महत्या को लेकर सवाल किया। इस सवाल पर उन्होंने किसानों की आत्महत्या को आम बात बता दी।
विज्ञापन


बता दें कि तीन से 12 मार्च के बीच सिल्लोड़ में हर दो किसानों ने अपनी जान गंवाई है। सूत्रों के अनुसार इसी दौरान मड़ाठवाड़ा में कर्ज में डुबने की वजह से छह किसानों ने भी आत्महत्या की थी
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि मंत्री अब्दुल सत्तर ने कहा- किसानों की आत्महत्या कोई नई बात नहीं है। ऐसी घटनाएं सालों से घट रही है। हालांकि ऐसी घटनाएं महाराष्ट्र के किसी भी क्षेत्र में नहीं होना चाहिए। 


इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस मामले के लिए एक समिति का गठन किया गया है, जो  किसानों द्वारा उठाए इस कदम उठाने पर रिपोर्ट देगी। उन्होंने कहा, "राज्य सरकार ने किसानों के लिए कई पहल की हैं। हम उन्हें सिर्फ एक रुपये में फसल बीमा दे रहे हैं।" बता दें कि नौ मार्च को पेश किए गए अपने पहले बजट में, एकनाथ शिंदे-भाजपा सरकार ने किसानों को 6,000 रुपये की सहायता और 1 रुपये की फसल बीमा योजना का प्रस्ताव भी दिया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed