फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farmers announced several programs to intensify agitation against agricultural bills

किसान आंदोलन तेज करने के लिए बनाई रणनीति, कल मनाएंगे 'पगड़ी संभाल दिवस'

Mon, 22 Feb 2021 03:32 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 22 Feb 2021 03:32 AM IST
विज्ञापन
Farmers announced several programs to intensify agitation against agricultural bills
किसान आंदोलन - फोटो : एएनआई

केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने अपना आंदोलन तेज करने के लिए 23 से 27 फरवरी के बीच कई कार्यक्रम आयोजित करने की रविवार को घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि वे प्रदर्शन को लंबे समय तक चलाने के लिए जल्द ही नई रणनीति तैयार करेंगे।

विज्ञापन


प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनके प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत 23 फरवरी को पगड़ी संभाल दिवस और 24 फरवरी को दमन विरोधी दिवस मनाया जाएगा और इस दौरान इस बात पर जोर दिया जाएगा कि किसानों का सम्मान किया जाए और उनके खिलाफ कोई दमनकारी कार्रवाई नहीं की जाए।
विज्ञापन


किसान मोर्चा ने कहा कि 26 फरवरी को युवा किसान दिवस और 27 फरवरी को ‘मजदूर किसान एकता दिवस’ मनाया जाएगा। किसान नेता दर्शनपाल ने कहा कि 23 फरवरी को 'पगड़ी संभाल दिवस' मनाया जाएगा जो चाचा अजीत सिंह और सहजानंद सरस्वती की याद में मनाया जाएगा। इस दिन किसान अपने क्षेत्र की पगड़ी पहनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 24 फरवरी को दमन विरोधी दिवस मनाया जाएगा जिसमें किसान और नागरिक, किसान आंदोलन को दबाने के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इस दिन तहसील और जिला मुख्यालयों के जरिए भारत के राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जाएगा।

पाल ने कहा, 26 फरवरी को इस आंदोलन में युवाओं के योगदान का सम्मान करते हुए, युवा किसान दिवस आयोजित किया जाएगा। इस दिन एसकेएम के सभी मंचों का संचालन युवा करेंगे। उन्होंने कहा, 27 फरवरी को गुरु रविदास जयंती और शहीद चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस के मौके पर किसान मजदूर एकता दिवस' मनाया जाएगा।

स्वराज इंडिया के नेता योगेन्द्र यादव ने कहा, सरकार प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी, उन्हें हिरासत में लेने और उनके खिलाफ मामले दर्ज कर हर दमनकारी उपाय अपना रही है। सिंघू बॉर्डर पर किलेबंदी कर दी गई है और वह एक अंतरराष्ट्रीय सीमा की तरह प्रतीत होता है।

उन्होंने कहा, संसद के आठ मार्च से शुरू हो रहे सत्र के मद्देनजर आंदोलन के लिए दीर्घकालिक योजना पर चर्चा की जाएगी और एसकेएम की अगली बैठक में रणनीति साझा की जाएगी। पाल ने भी सरकार पर दमन का आरोप लगाया।


उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी में ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा और तोड़फोड़ के मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 122 लोगों में से 32 को जमानत मिल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed