{"_id":"57c2a0344f1c1b0d4bd50f8d","slug":"farmer-son-beg-to-afford-bribe-for-officer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पिता की मौत का मुआवजा लेेने के लिए इकट्ठी कर रहा है रिश्वत की रकम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पिता की मौत का मुआवजा लेेने के लिए इकट्ठी कर रहा है रिश्वत की रकम
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 28 Aug 2016 02:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु में एक मृत किसान का 15 वर्षीय बेटा अधिकारी को रिश्वत देने के लिए बैनर लगाकर पैसे मांग रहा है। विल्लुपुरम जिले के एम कुन्नाठूर गांव के 45 वर्षीय किसान कोलांजी की पिछले साल मौत हो गई थी। किसान कोलांजी की मौत के बाद सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत उनके परिवार को12,500 रुपए मुआवजे के तौर पर मिलने थे। डेढ़ साल के इंतेजार के बाद जब किसान का बेटा अजीत गांव के प्रशासनिक अधिकारी के पास 12,500 रुपए का चेक लेने गया तो अधिकारी ने मुआवेज का चेक जारी करने के लिए कथित तौर पर 3,000 रुपए की रिश्वत मांगी की।
जब अजीत रिश्वत देने के लिए पैसे इकट्ठा करने में नाकाम रहा तो उसने बैनर लगाकर और बसों में पैसे मांगकर रिश्वत देने के लिए पैसा इकट्ठा करना शुरू कर दिया। अजीत की रिश्वत के लिए पैसा इक्ट्ठा करने की वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया।

कर्ज चुकाने की स्थिति में नहीं
बैनर पर तमिल में लिखा है पिता के अंतिम संस्कार को लिया कर्ज चुकाने की स्थिति में नहीं है।12,500 रुपए के मुआवजे का चेक देने के लिए गांव का प्रशासनिक अधिकारी 3,000 रुपए की रिश्वत मांग रहा है।
इस घटना से हड़बड़ाये जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। राजस्व विभाग के अधिकारी सेंथामाराई ने आरोपी अधिकारी वीएओ सुब्रमण्यन को जांच पूरी होने तक पद से हट दिया है।
सेंथामाराई ने एनडीटीवी को बताया,'आरोपी अधिकारी ने रिश्वत मांगने के आरोपों से इंकार किया है। उन्होंने कहा,'चेक कोलांजी की पत्नी के नाम पर था इसलिए उनके बेटे अजीत को यह चेक नहीं दिया जा सकता था क्योंकि वह अभी नाबालिग है। हम मुंबई में उसकी मां के बैंक अकाउंट में सोमवार को सीधे पैसे ट्रांस्फर करेंगे।'