{"_id":"5dbb6f5b8ebc3e93d47d892d","slug":"farmer-shrikant-gadale-wants-to-be-a-cm-of-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा-शिवसेना की खींचतान के बीच ये किसान संभालना चाहता है महाराष्ट्र की कमान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा-शिवसेना की खींचतान के बीच ये किसान संभालना चाहता है महाराष्ट्र की कमान
Fri, 01 Nov 2019 05:41 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 01 Nov 2019 05:41 AM IST
विज्ञापन
किसान श्रीकांत विष्णु गडाले
- फोटो : Social media
महाराष्ट्र के बीड जिले का एक किसान सत्ता को लेकर भाजपा- शिवसेना के बीच मतभेद सुलझने और अगली सरकार का गठन होने तक राज्य का मुख्यमंत्री बनने का इच्छुक है। केज तालुका के वडमौली निवासी किसान श्रीकांत विष्णु गडाले ने बीड कलेक्टर कार्यालय को गुरुवार को पत्र लिखकर अपनी इच्छा जाहिर की।
विज्ञापन
उन्होंने पत्र में लिखा, शिवसेना और भाजपा 2019 विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से मुख्यमंत्री पद को लेकर उठे मुद्दे को अब तक नहीं सुलझा पाई हैं। किसान ने लिखा है, प्राकृतिक आपदाएं (बेमौसम बरसात) ने राज्य में पकी फसलों को नुकसान पहुंचाया है। किसान इन आपदाओं को लेकर परेशानी में हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, इस वक्त जब किसान परेशान हैं, शिवसेना और भाजपा मुख्यमंत्री पद के मुद्दे को सुलझा पाने में अक्षम हैं तो इसलिए मुद्दा सुलझने तक राज्यपाल को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी मुझे दे देनी चाहिए।
विज्ञापन
गडाले ने कहा, मैं किसानों की समस्या सुलझाऊंगा और उन्हें न्याय दूंगा।