फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farmer Protest against farmer bill 2020 Protest Outside Union Minister Som Prakash residence in Mohali lathi charge in Panchkula

किसान आंदोलन: मोहाली में केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश के आवास के बाहर प्रदर्शन, पंचकूला में लाठी चार्ज  

Sun, 06 Jun 2021 03:12 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 06 Jun 2021 03:12 AM IST
सार

  •  तीनों कृषि कानूनों के एक वर्ष पूरे होने पर प्रतियां जलाकर किसानों ने देशभर में जताया विरोध

विज्ञापन
Farmer Protest against farmer bill 2020 Protest Outside Union Minister Som Prakash residence in Mohali lathi charge in Panchkula
पंजाब में किसानों का प्रदर्शन - फोटो : PTI

विस्तार

तीन कृषि कानूनों के एक वर्ष पूरे होने पर शनिवार को देशभर में किसानों ने प्रदर्शन किया और केंद्र से तीनों कानूनों को रद्द करने की मांग की। किसानों ने इस मौके पर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर विरोध जताया।

विज्ञापन


किसानों ने पंजाब और हरियाणा में भाजपा नेताओं के आवास के पास और अन्य स्थानों पर केंद्र के कृषि कानूनों की प्रतियां जलाईं। पिछले साल कृषि कानूनों से जुड़े अध्यादेश लागू होने के दिन को किसान ‘संपूर्ण क्रांति दिवस’ के तौर पर मना रहे हैं। काला झंडा थामे किसानों ने इन कानूनों को वापस नहीं लिए जाने को लेकर भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि इन कानूनों से कृषक समुदाय ‘बर्बाद’ हो जाएगा।
विज्ञापन


कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदर्शन स्थलों के आसपास पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई और बैरिकेड लगाए गए थे। इस बीच, पंचकूला में प्रदर्शन के दौरान किसानों पर लाठियां चलाई गईं। संयुक्त किसान मोर्चा ने कृषि कानूनों के खिलाफ ‘संपूर्ण क्रांति दिवस’ का आह्वान किया था। विभिन्न किसान संगठन संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतसर, जालंधर, मोहाली, अबोहर, होशियारपुर, बरनाला, नवांशहर, पटियाला, चंडीगढ़, सिरसा, जींद, करनाल, पानीपत और अंबाला में भी किसानों ने प्रदर्शन किया। फगवाड़ा में अर्बन एस्टेट में किसानों ने  केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश के आवास के पास कृषि कानूनों की प्रतियों में आग लगा दी।

प्रदर्शनकारी जीटी रोड के पास जमा हुए और केंद्रीय मंत्री के आवास की ओर निकले। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए प्रकाश के आवास की तरफ जाने वाली सड़क पर पुलिस ने बैरिकेड लगा रखे थे। विरोध के समय प्रकाश आवास पर नहीं थे। किसानों ने मोहाली जिले में भी प्रकाश के आवास के पास प्रदर्शन किया।

किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड लगा रखे थे। चंडीगढ़ में भी किसानों ने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किया। होशियारपुर में स्थानीय गुरुद्वारा सिंह सभा से शास्त्री मार्केट में भाजपा कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला गया और कानून की प्रतियां जलायी गयीं। करनाल में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किसानों से अपने प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था को नहीं भंग करने की अपील की। अंबाला में किसानों ने हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के आवास के पास प्रदर्शन किया।

कोविड नियमों का किया पालन
दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर में जारी प्रदर्शन में भाग लेने से पहले किसानों ने अमरिया चौक पर कानूनों की प्रतियां जलाईं। यहां भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के प्रदेश अध्यक्ष गुरसेवक सिंह मोहार और अन्य किसान नेता मौजूद थे। इधर, तमिलनाडु में किसान संगठन विवासाइगल संगम के किसानों ने भी कानूनों की प्रतियां जलाकर विरोध जताया और कानून को वापस लेने की मांग की।


इस दौरान मास्क, शारीरिक दूरी के नियमों का भी पालन किया गया। संगम के प्रदेश महासचिव पी शनमुगम ने तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन से इन कानूनों के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पारित कराने के लिए उचित कदम उठाने की अपील की। पिछले साल अध्यादेश के तौर पर लागू होने के बाद संसद ने सितंबर में कृषि विधेयकों को मंजूरी दी थी। इसके बाद राष्ट्रपति ने इन विधेयकों को मंजूरी दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed