फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farmer Fail to Pay Installment, Bank Agents and Police Assaulted

बैंक की किस्त नहीं चुकाई तो किसान की पुलिस ने जमकर की धुनाई

Fri, 11 Mar 2016 02:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 11 Mar 2016 02:44 PM IST
सार

  • नहीं चुकाया किस्त
  • एजेंट संग पुलिस ने की पिटाई
  • किसान की हुई दुर्दशा

विज्ञापन
Farmer Fail to Pay Installment, Bank Agents and Police Assaulted
किसान की पिटाई करती पुलिस - फोटो : ANI

विस्तार

इसे एक इत्तेफाक ही कहा जा सकता है कि एक ओर उद्योगपति विजय माल्या देश के 17 बैंकों का 9 हजार करोड़ रुपए लेकर विदेश भाग जाते हैं और सरकार कुछ नहीं कर पाती वहीं दूसरी ओर एक किसान अपनी किस्त चुकाने में नाकाम रहता है तो पुलिस उसकी जमकर  पिटाई कर देती है। वसूली कैसे की जाती है उसका अंदाजा आप इस वीडियो को देखकर आसानी से लगा सकते हैं।
विज्ञापन


इस वीडियो में तमिलनाडु के तंजावुर जिले में रहने वाले जी बालन (40) को स्थानीय पुलिस निजी बैंक के एजेंटों के साथ मिलकर बड़ी बर्बरता से पिटाई कर रही है। पुलिस जिसकी पिटाई कर रही थी वह कोई अपराधी नहीं बल्कि एक किसान था जिसने एक निजी बैंक से कर्ज लिया था और उसकी दो किस्तें नहीं चुका पाया। यह घटना 4 मार्च की है लेकिन इसका वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया में आया।
विज्ञापन


चोलागांकुडिकाडु गांव में रहने वाले उसके परिवार को इस घटना के बारे में पहले कुछ नहीं पता नहीं था। बालन ने उन्हें बताया था कि कुछ पुलिस वाले उसके पास आए थे और ट्रैक्टर के कर्ज के बारे में पूछताछ करने के लिए पुलिस उसे लेकर गई थी और कर्ज चुकाने को लेकर जब उसने उन्हें आश्वस्त कर दिया तो उन्होंने उसे छोड़ दिया। बालन ने कोटक महिंद्रा बैंक से कर्ज लिया है। लेकिन जब यह वीडियो सामने आया तो परिवार वालों को इस घटना की सच्चाई पता चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरी कहानी?

Farmer Fail to Pay Installment, Bank Agents and Police Assaulted
डेमो - फोटो : Getty Images

दरअसल, बालन ने 2011 में कोटक महिंद्रा बैंक के तंजावुर शाखा से 3,80,430 रुपए का कर्ज लिया था। उसे यह पैसे साढ़े छह साल में चुकाने थे और इसके लिए 68,543 रुपए सालाना के हिसाब से किस्त चुकाने थे। इस दौरान उससे यह भी कहा गया था कि अगर किसी साल उसकी फसल खराब हो जाती है तो उसे केवल दो किस्तें ही देनी होगी।

बालन के मुताबिक बैंक के एजेंटो ने उसे कई बार प्रताड़ित किया। 4 मार्च को बैंक के कई एजेंट स्थानीय पुलिस इंस्पेक्टर और कुछ अन्य सिपाहियों के साथ उसके पास आए। उस वक्त वह खेतों में काम कर रहा था। उन लोगों ने स्थानीय लोगों के सामने ही उसकी जमकर पिटाई की और जबरदस्ती उसका ट्रैक्टर भी लेकर चले गए। यह पूरी घटना वहां मैजूद लोगों में से किसी रिकॉर्ड कर ली थी जो अब वायरल हो रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद गुरुवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए तमिलनाडु के मुख्य सचिव और डीजी पुलिस को नोटिस जारी कर इसकी पूरी जानकारी मांगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed