{"_id":"5fe3d8598ebc3e41d57c32af","slug":"famous-malayalam-poet-sugathakumari-died-to-corona-in-86-years-age","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशहूर मलयालम कवयित्री सुगाथाकुमारी का 86 वर्ष की उम्र में कोरोना से निधन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मशहूर मलयालम कवयित्री सुगाथाकुमारी का 86 वर्ष की उम्र में कोरोना से निधन
Thu, 24 Dec 2020 05:32 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 24 Dec 2020 05:32 AM IST
विज्ञापन
कवियत्री सुगाथाकुमारी
- फोटो : twitter
मशहूर मलयालम कवयित्री और पर्यावरण कार्यकर्ता सुगाथाकुमारी का बुधवार को कोरोना से निधन हो गया। 86 वर्षीय कवयित्री का तिरवनंतपुरम स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोना का इलाज चल रहा था। पद्मश्री से सम्मानित सुगाथाकुमारी कोरोना संक्रमित पाई गई थीं।
विज्ञापन
उन्हें गंभीर निमोनिया की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं। वह ब्रोन्कोपमोनिया से भी पीड़ित थी। इसके कारण फेफड़ों में सूजन पैदा हो गई थी। तिरुवनंतपुरम के जवाहर बाल भवन के प्रिंसिपल रहीं सुगाथाकुमारी केरल स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ चिल्ड्रेन लिटरेचर द्वारा प्रकाशित एक पत्रिका ‘थलीर’ की प्रधान संपादक भी थीं।
विज्ञापन