{"_id":"5d1d46658ebc3e3cf0532f1a","slug":"famous-industrialist-bk-birla-died-at-98-years-of-age-funeral-in-kolkata","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसिद्ध उद्योगपति बीके बिड़ला का 98 साल की आयु में निधन, कोलकाता में आज अंतिम संस्कार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रसिद्ध उद्योगपति बीके बिड़ला का 98 साल की आयु में निधन, कोलकाता में आज अंतिम संस्कार
Thu, 04 Jul 2019 05:50 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Nilesh Kumar
Updated Thu, 04 Jul 2019 05:50 AM IST
विज्ञापन
प्रसिद्ध उद्योगपति बीके बिड़ला का निधन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसिद्ध उद्योगपति बीके बिड़ला का मुंबई में बुधवार को निधन हो गया। वह 98 साल के थे। परिवार ने बताया कि वह उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। वह सेंचुरी टेक्सटाइल्स एवं इंडस्ट्रीज के चेयरमैन थे। उन्होंने 15 साल की उम्र में ही केसोराम इंडस्ट्री का कारोबार संभाल लिया था।
विज्ञापन
बसंत कुमार बिड़ला अपने पीछे पुत्रियों मंजूश्री खेतान और जयश्री मोहता को छोड़ गए हैं। मंजूश्री केसोराम इंडस्ट्रीज जबकि जयश्री टी एंड इंडस्ट्रीज का कारोबार संभाल रही हैं। बीके बिड़ला की पत्नी सरला बिड़ला का निधन 2015 में ही हो गया था। उनके एकमात्र पुत्र आदित्य विक्रम बिड़ला की मृत्य 1995 में हो गई थी।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि उनके पार्थिव शरीर को कोलकाता के बिड़ला पार्क स्थित उनके घर लेकर जाया जाएगा और गुरुवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके पौत्र कुमारमंगलम बिड़ला उनके खराब स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें मुंबई लेकर गए थे। 1921 में जन्में बीके बिड़ला घनश्याम दास बिड़ला के सबसे छोटे बेटे थे।
विज्ञापन
वह 15 साल की उम्र में ही कई कंपनियों से सक्रिय तौर पर जुड़ गए थे और केसोराम इंडस्ट्रीज के चेयरमैन भी बन गए थे। बीके बिड़ला ग्रुप में सेंचुरी टेक्सटाइल, सेंचुरी एंका, केसोराम इंडस्ट्रीज और जयश्री टी एंड इंडस्ट्रीज शामिल हैं। वह कृर्ष्णापण चेरिटी ट्रस्ट के भी चेयरमैन थे। यह संस्था राजस्थान के पिलानी में बीके बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी का संचालन करता है। साथ ही वह देशभर में 25 शैक्षणिक संस्थाओं के संरक्षक थे।