फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Families would have saved several lakhs more had GST restructured 8 years ago: TN CM

Tamil Nadu: सीएम स्टालिन बोले- अगर आठ साल पहले GST में सुधार होता, तो लाखों करोड़ रुपये और बचा पाती जनता

Tue, 23 Sep 2025 03:02 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 23 Sep 2025 03:02 PM IST
सार

Tamil Nadu: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि अगर जीएसटी सुधार आठ साल पहले होते, तो देश के लोग लाखों करोड़ रुपये बचा पाते। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस राहत का आधा बोझ राज्य सरकारों ने उठाया है, लेकिन केंद्र ने इसे स्वीकार नहीं किया।  

विज्ञापन
Families would have saved several lakhs more had GST restructured 8 years ago: TN CM
एमके स्टालिन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में बदलाव आठ साल पहले किया गया होता, तो देशभर के परिवार लाखों करोड़ रुपये और बचा सकते थे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में कहा था कि जीएसटी में सुधार और आयकर में राहत से भारतीयों को ढाई लाख करोड़ रुपये की बचत होगी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए स्टालिन ने कहा, यही तो शुरुआत से विपक्ष की मांग थी। अगर ये कदम आठ साल पहले उठाए गए होते, तो देश के परिवार अब तक कई लाख करोड़ रुपये और बचा चुके होते। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'चुनाव आयोग पर राहुल की टिप्पणियों पर BJP की प्रतिक्रिया से बढ़ा अविश्वास', शरद पवार भाजपा पर हमलावर
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टालिन ने यह भी कहा कि इस राहत का 50 फीसदी हिस्सा राज्य सरकारों ने वहन किया है। लेकिन केंद्र सरकार ने न तो इसका जिक्र किया और न ही इसे स्वीकार किया, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।

देश में 22 सितंबर से जीएसटी सुधारों को लागू किया गया है, जिसे 'जीएसटी बचत उत्सव' कहा जा रहा है। इसके तहत पहले की 5%, 12%, 18% और 28% की चार स्लैब वाली व्यवस्था को आसान बनाकर अब सिर्फ दो स्लैब 5% और 18% में बांटा गया है।


नवरात्रि की शुरुआत के मौके पर प्रधानमंत्री ने 22 सितंबर को देशवासियों को एक खुला पत्र लिखते हुए कहा था,  हमने मध्यम वर्ग को ताकत दी है। अब 12 लाख रुपये सालाना तक की आय पर कोई आयकर नहीं देना होगा। इन आयकर कटौती और जीएसटी सुधारों को मिलाकर देश के लोगों को करीब ढाई लाख करोड़ रुपये की बचत होगी। 

ये भी पढ़ें: 'वोट चोरी और बेरोजगारी एक-दूसरे से जुड़े, अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे युवा'; राहुल का भाजपा पर वार

इस पर स्टालिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि इसके विपरीत केंद्र की भाजपा सरकार राज्यों के अधिकारों को कुचल रही है और उनके फंड को रोक रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, तमिलनाडु को समग्र शिक्षा योजना के फंड से सिर्फ इसलिए वंचित किया गया, क्योंकि हमने हिंदी थोपने से इनकार कर दिया। यह अन्याय कब खत्म होगा? मुख्यमंत्री ने आगे लिखा, भारत तब आगे बढ़ेगा जब राज्यों को उनके अधिकार दिए जाएंगे और जनता को उनका हक मिलेगा। संघवाद का सम्मान करो, फंड जारी करो और लोगों को उनका अधिकार दो। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed